Breaking News
अलवर में हैवेल्स फैक्टरी के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों पर प्रबंधन से बातचीत शुरूमुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानितYamunanagar News: यमुनानगर में शर्मनाक वारदात, 16 साल के किशोर के साथ कुकर्म, गांव के ही दो युवकों पर FIR दर्जNuh Tanker Fire: नूंह में KMP पर पलटा तेल से भरा टैंकर, चालक ने जलते वाहन से कूदकर बचाई अपनी जानNarnaul News: निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरीअलवर में हैवेल्स फैक्टरी के गेट पर कर्मचारियों का प्रदर्शन, मांगों पर प्रबंधन से बातचीत शुरूमुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानितYamunanagar News: यमुनानगर में शर्मनाक वारदात, 16 साल के किशोर के साथ कुकर्म, गांव के ही दो युवकों पर FIR दर्जNuh Tanker Fire: नूंह में KMP पर पलटा तेल से भरा टैंकर, चालक ने जलते वाहन से कूदकर बचाई अपनी जानNarnaul News: निजामपुर क्षेत्र में हाईटेंशन लाइन के निर्माण कार्य में बड़ी चोरी, 25 किलोमीटर कंडक्टर व कीमती सामान चोरी

College Guard Viral: मजबूरी की दास्तान, जिस कॉलेज में लेना था दाखिला, आज उसी के गेट पर गार्ड की नौकरी कर रहा यह युवा

College Guard Viral: मजबूरी की दास्तान, जिस कॉलेज में लेना था दाखिला, आज उसी के गेट पर गार्ड की नौकरी कर रहा यह युवा

घर के हालात ने छीनी बीटेक की पढ़ाई

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

College Guard Viral: जिस कॉलेज में पढ़कर बेहतर भविष्य बनाने का सपना देखा था, आज उसी कॉलेज में सुरक्षा गार्ड की नौकरी करना एक युवक की मजबूरी बन गई। आर्थिक तंगी के कारण उसकी पढ़ाई अधूरी रह गई, लेकिन थी्रडी डिजाइनिंग व गेम डिजाइनिंग के प्रति उसका जुनून आज भी कायम है। युवक की कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और लोगों को भावुक कर रही है।

इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किए गए वीडियो में कंटेंट किएटर साहिल कॉलेज के सुरक्षा गार्ड से बातचीत करते है। वीडियो के साथ लिखा गया में उसी कॉलेज में पढऩे के लिए गया लेकिन घर की मजबूरियों ने आज वहीं गार्ड की नौकरी कर रहे है।

विज्ञापन

आर्थिक तंगी ने अधूरा छोड़ दिया सपना

बातचीत में युवक बताता है कि वह कभी इसी कॉलेज में छात्र बनकर पढ़ाई करना चाहता था। उसका सपना था कि वह अच्छी शिक्षा हासिल कर तकनीकी क्षेत्र में करियर बनाए और परिवार की आर्थिक स्थिति बदले। वह बीटेक में दाखिला लेना चाहता था लेकिन घर की खराब आर्थिक स्थिति व बढ़ती जिम्मेदारियों के कारण उसे पढ़ाई बीच में ही छोडऩी पड़ी।

युवक ने बताया कि उसकी रुचि हमेशा 3डी एनिमेशन और गेम डिजाइनिंग में रही। वह इस क्षेत्र में बीएससी करना चाहता था लेकिन हालात ने उसका सपना अधूरा छोड़ दिया। हालांकि उसने सीखना नहीं छोड़ा। उसने खुद से 3डी स्टूडियो मैक्स, सिनेमा 4डी और जेडब्रश जैसे प्रोफेशनल सॉफ्टवेयर सीख लिए। उसका कहना है कि यदि मौका मिला तो वह आज भी इसी क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहता है।

छात्रों का सम्मान और हौसला देता है आगे बढऩे की ताकत

सुरक्षा गार्ड का कहना है कि जब वह कॉलेज के छात्रों को पढ़ाई करते और आगे बढ़ते देखता है तो उसे अपना अधूरा सपना याद आ जाता है। कई बार गार्ड की वर्दी में खुद को देखकर मन भारी हो जाता है। हालांकि छात्रों का सम्मान और उनका उत्साहवर्धन उसे नई उम्मीद देता है। खासकर लॉ के छात्र उसे लगातार अपने हुनर को न छोडऩे और आगे बढऩे की सलाह देते हैं।

युवक का कहना है कि मेहनत के साथ किस्मत का साथ भी जरूरी होता है। उसने पूरी कोशिश की, लेकिन परिस्थितियां उसके पक्ष में नहीं रही। इसके बावजूद उसने परिवार की जिम्मेदारियों को निभाने के लिए जो काम मिला उसे पूरी ईमानदारी से स्वीकार किया। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो पर लोग उसके जज्बे और संघर्ष की जमकर सराहना कर रहे है।

यह भी पढ़ें– Kids Dancing Viral: पापा की बारात में बच्चों की लेट एंट्री’, पुरानी रिकॉर्डिंग देख भाई-बहन के डांस पर यूजर्स ने लुटाया प्यार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।