बरवाला से आए नंदी सुधारेंगे देशी गौ की नस्ल अनाथ गौशाला में होगी गायों के दूध में बढोत्तरी।

जगमार्ग न्यूज। नारनौल
श्री अनाथ गौशाला नारनौल मे शिवरात्रि के पावन पर्व की पूर्व संध्या पर जयप्रकाश यादव नवादा फतेहपुर गुडगाँव द्वारा एक देशी नस्ल का नंदी महाराज भेंट किया गया। इसका नाम शंकर है और इसकी ढाई साल उम्र है। इसे बरवाला (जिला सिरसा) से लाया गया है, जिसकी माँ देशी गाय के नीचे 22 लीटर दूध था। देशी गाय की नस्ल सुधार के लिए श्री अनाथ गौशाला के मुख्य संरक्षक जयप्रकाश यादव मांदी के हाथो सुपुर्द किया गया।
पंडित प्रवीण शास्त्री नहारपुर (गुडगाँवा) व गौशाला सचिव खेमचन्द शर्मा ने संयुक्त रुप से यजमान के द्वारा नंदी महाराज का पूजन व संकल्प कराकर आरती कराई व गुड़ खिला कर गौशाला को सौपां। गौशाला कमेटी ने यजमान व उनके साथ आएं अतिथिगण का पगड़ी व दुपट्टा ओढाकर कर सम्मान किया।
गौशाला संरक्षक सुनील यादव नांगलिया ने बताया की इस नंदी महाराज के आने से देशी गायो की नस्ल सुधार मे बहुत बड़ी भागीदारी होगी। प्रधान उज्जन पाल ने बताया की नस्ल सुधार के साथ-साथ आने वाली नई नस्ल की बछियों से दुध में भी बढौतरी होगी। उन्होंने कहा कि अब जनता मे देशी गायो के प्रति जागरुकता बढ रही है। गौपालको से अपील की है कि आप अगर देशी गाय रखते है तो नस्ल सुधार के गौशाला से संपर्क करे। इस अवसर पर रामसिंह बाबा, दलीप यादव, मुकेश वालीया, बीर सिहं फौजी, सुरेन्द्र मुनीम गौभक्त उपस्थित थे।
