August 18, 2026

देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों में शामिल हुए दीपक जेवरिया, हरियाणा व्यापार मण्डल ने किया स्वागत एवं अभिनंदन

0
Nnl 2

Narnaul News : जिला महेन्द्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया का नाम देशभर के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में शामिल होने पर हरियाणा व्यापार मण्डल जिला महेन्द्रगढ़ ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
हरियाणा प्रदेश से यह सम्मान पाने वाले 4 अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक दीपक जेवरिया भी शामिल हैं। उनकी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष संदीप गुप्ता नूनीवाला के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल संरक्षक नरेंद्र झिमारिया, संरक्षक स. गुरमेल सिंह, जिला वरिष्ठ महासचिव सुरजीत सिंह अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल काश्मीर,जिला उपाध्यक्ष तुलसी गोयल, सतनाली व्यापार मंडल के प्रधान सतीश गोयल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप मित्तल सतनाली, विजय प्रजापत, प्रवक्ता मोनू श्यामपुरिया सतनाली, सचिव मनीष गर्ग सतनाली ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर उन्हें बधाई दी और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।इस अवसर पर संदीप नूनीवाला ने कहा कि “यह सम्मान आपके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार एवं संवेदनशील नेतृत्व का प्रतिफल है। आपके नेतृत्व में जिला महेन्द्रगढ़ पुलिस ने अपराध नियंत्रण, कानून व्यवस्था और जनता के प्रति संवेदनशीलता में अनुकरणीय कार्य किए हैं। आपकी कार्यशैली से जिला महेन्द्रगढ़ अपराध मुक्त होकर उन्नति की ओर अग्रसर होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed