Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Delhi News: महिलाओं के खातों में आएंगे 2500 रुपये प्रति माह, 3 साल बाद ब्याज समेत मिलेगी 60 हजार की एकमुश्त राशि

Delhi News: महिलाओं के खातों में आएंगे 2500 रुपये प्रति माह, 3 साल बाद ब्याज समेत मिलेगी 60 हजार की एकमुश्त राशि

महिला समृद्धि योजना का नया मॉडल तैयार, 1000 रुपये नकद मिलेंगे और 1500 की होगी अनिवार्य बचत

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Delhi News: राजधानी दिल्ली में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाई जा रही ‘महिला समृद्धि (लक्ष्मी) योजना’ को लेकर एक बड़ा प्रशासनिक खाका सामने आया है।

दिल्ली सरकार इस महत्वाकांक्षी योजना को महज एक सीधी नकदी हस्तांतरण स्कीम के तौर पर नहीं, बल्कि महिलाओं में दीर्घकालिक बचत और वित्तीय आत्मनिर्भरता विकसित करने वाले मॉडल के रूप में पेश करने जा रही है। योजना का ढांचा इस तरह तैयार किया जा रहा है कि लाभार्थी महिलाओं को हर महीने अपनी रोजमर्रा की जरूरतों के लिए नकद राशि भी मिले और भविष्य के लिए एक बड़ा फंड भी तैयार हो सके।

विज्ञापन

2,500 रुपये का दो-स्तरीय भुगतान मॉडल

शासन से जुड़े भरोसेमंद सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, योजना के क्रियान्वयन के लिए एक अनूठा टू-टियर (दो-स्तरीय) बैंकिंग मॉडल तैयार किया गया है। इसके तहत हर पात्र महिला के सीधे बैंक खाते में प्रति माह 2,500 रुपये की आर्थिक सहायता ट्रांसफर की जाएगी। हालांकि, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए महिलाओं को पूरी राशि एक साथ निकालने की इजाजत नहीं होगी।

इसमें से 1,000 रुपये की राशि महिला अपनी तात्कालिक जरूरतों के लिए तुरंत खाते से निकाल सकेगी, जबकि शेष 1,500 रुपये की राशि खाते में ही सुरक्षित बचत के रूप में रोक ली जाएगी।

3 साल में तैयार होगा 60 हजार रुपये का एकमुश्त फंड

योजना की सबसे बड़ी खासियत इसका अनिवार्य बचत प्रावधान है। हर महीने जमा होने वाले 1,500 रुपये लगातार तीन वर्षों तक महिला के खाते में सुरक्षित रहेंगे।

यदि गणना की जाए तो तीन साल की अवधि में केवल मूलधन ही 54,000 रुपये हो जाएगा। इस पर बैंक द्वारा मिलने वाले चक्रवृद्धि ब्याज को जोड़ने के बाद 36 महीने पूरे होते ही लाभार्थी महिला को एकमुश्त लगभग 58,000 से 60,000 रुपये की बड़ी राशि सौंप दी जाएगी। यह एकमुश्त रकम महिलाओं को बच्चों की उच्च शिक्षा, आकस्मिक स्वास्थ्य जरूरतों या अपना छोटा-मोटा स्वरोजगार शुरू करने में सीधे मददगार साबित होगी।

28 अगस्त से लागू करने की तैयारी, जल्द जारी होंगे नियम

विभागीय सूत्रों का कहना है कि दिल्ली सरकार आगामी 28 अगस्त 2026 से इस योजना को पूरे राज्य में औपचारिक रूप से लागू करने की समयसीमा पर काम कर रही है।

संबंधित विभागों में पात्रता के मापदंड, आवेदन प्रक्रिया, बैंक खातों की लिंकिंग और राशि निकासी की शर्तों से जुड़े नियमों का मसौदा लगभग अंतिम चरण में है। सरकार जल्द ही इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी करेगी, जिसके बाद राजधानी की पात्र महिलाओं के पंजीकरण और सत्यापन की प्रक्रिया शिविर लगाकर शुरू कर दी जाएगी।

यह भी पढ़ें–Haryana News: दिल्ली छात्र आंदोलन के समर्थन में उतरी JJP और कांग्रेस, हरियाणा के कई जिलों में भारी प्रदर्शन

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।