Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Dhand News: कौल के बाबू अनंत राम जनता कॉलेज में गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी का सुना लाइव भाषण

Dhand News: कौल के बाबू अनंत राम जनता कॉलेज में गूंजा 'नशा मुक्त भारत' का संकल्प, पीएम मोदी का सुना लाइव भाषण

कौल के बाबू अनंत राम जनता कॉलेज में गूंजा ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी का सुना लाइव भाषण

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singhकंटेंट क्रेडिट: नरेश ढांडा

Dhand News: कौल स्थित बाबू अनंत राम जनता कॉलेज में रविवार को युवाओं को सही दिशा देने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लामबंद करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कॉलेज प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चौधरी तेजवीर सिंह की प्रेरणा तथा प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), यूथ रेड क्रॉस एवं एंटी टोबैको सेल ने संयुक्त रूप से ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत संकल्प अभियान’ के तहत कार्यक्रम आयोजित किया।

इस दौरान विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने एक साथ बैठकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन का सीधा ऑनलाइन प्रसारण देखा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे के गर्त से बचाकर देश के विकास में उनकी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करना था।

विज्ञापन

पीएम के संदेश से प्रेरित हुए युवा, ली नशामुक्त रहने की शपथ

संबोधन का प्रसारण शुरू होने से पहले ही कॉलेज परिसर में माहौल पूरी तरह से अनुशासित और ऊर्जावान नजर आया। सबसे पहले सभी उपस्थित विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों को ‘नशा मुक्त युवा’ बनने की शपथ दिलाई गई। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ वचन दिया कि वे न केवल स्वयं हर प्रकार के नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करेंगे।

तत्पश्चात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संबोधन को सभी ने ध्यानपूर्वक सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से ‘जनरेशन जेड’ (Gen Z) यानी आज के युवाओं से अपील की कि वे मादक पदार्थों के चंगुल से दूर रहें। उन्होंने युवाओं को खेल, नवाचार, शिक्षा और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) के कलाकारों और ‘माइ भारत’ (MY Bharat) के स्वयंसेवकों द्वारा तैयार की गई एक प्रभावशाली नाट्य प्रस्तुति भी दिखाई गई, जिसने विद्यार्थियों के दिलों को गहराई से छुआ।

युवा ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति: डॉ. ऋषिपाल

कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए प्राचार्य डॉ. ऋषिपाल ने कहा कि किसी भी देश की प्रगति उसकी युवा आबादी के चरित्र पर निर्भर करती है। युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी संपत्ति और ताकत होते हैं। यदि हमारी युवा पीढ़ी नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को अपनी दिनचर्या में शामिल करे, तो भारत को विकसित राष्ट्र बनने से कोई नहीं रोक सकता।

इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नैन्सी गुलाटी, यूथ रेड क्रॉस काउंसलर डॉ. राधिका खन्ना और एंटी टोबैको सेल की संयोजिका डॉ. ममता रानी ने मुख्य भूमिका निभाई। कॉलेज प्रबंधन ने पूरी आयोजन टीम और विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के जन-जागरूकता अभियान आने वाले समय में समाज को सही दिशा देने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें– E-20 Fuel Controversy: ई-20 पेट्रोल से खराब हो रहे गाड़ियों के इंजन! अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से केंद्र के खिलाफ खोला मोर्चा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।