Breaking News
Panchkula ATM Fraud: पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामदBollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’Haryana Buffalo Subsidy Scheme: हरियाणा में भैंस खरीदने पर मिलेगी 1.30 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन और बटुक बैठाने के लिए क्या है सही उम्र? जानिए धार्मिक नियमCM पुष्कर सिंह धामी की पांच अहम मुलाकातें, निवेश, लोक संस्कृति और जनकल्याण पर हुई चर्चाPanchkula ATM Fraud: पंचकूला में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 70 कार्ड बरामदBollywood working hours debate: दीपिका पादुकोण की 8 घंटे की शिफ्ट की मांग पर बोलीं इशिता दत्ता- ‘यह फैसला बिल्कुल गलत नहीं’Haryana Buffalo Subsidy Scheme: हरियाणा में भैंस खरीदने पर मिलेगी 1.30 लाख रुपये तक की सब्सिडी, जानिए कैसे उठाएं लाभNavratri Kanya Pujan: कन्या पूजन और बटुक बैठाने के लिए क्या है सही उम्र? जानिए धार्मिक नियमCM पुष्कर सिंह धामी की पांच अहम मुलाकातें, निवेश, लोक संस्कृति और जनकल्याण पर हुई चर्चा

Dhruv Rathee: ध्रुव राठी के गुरुग्राम वाले घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का नोटिस, 8 साल पुराने केस में साकेत कोर्ट का बड़ा एक्शन

AAmandeep Singh
शेयर करें
Dhruv Rathee: ध्रुव राठी के गुरुग्राम वाले घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का नोटिस, 8 साल पुराने केस में साकेत कोर्ट का बड़ा एक्शन

ध्रुव राठी के गुरुग्राम वाले घर पर चस्पा हुआ कोर्ट का नोटिस, 8 साल पुराने केस में साकेत कोर्ट का बड़ा एक्शन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Dhruv Rathee: देश के चर्चित और लोकप्रिय यूट्यूबर ध्रुव राठी के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। करीब आठ साल पुराने एक मानहानि के मामले में लगातार अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर साकेत कोर्ट के निर्देश पर बुधवार शाम एक विशेष टीम उनके गुरुग्राम स्थित घर पहुंची। वकीलों और कोर्ट अधिकारियों की मौजूदगी में सेक्टर-56 वाले आवास के मुख्य दरवाजे पर कानूनी नोटिस चस्पा कर दिया गया।

2018 के मानहानि मामले में लगातार समन की अनदेखी का आरोप

विज्ञापन

अदालती सूत्रों के मुताबिक, यह पूरा मामला साल 2018 का है जब एक शख्स ने ध्रुव राठी के खिलाफ आपराधिक मानहानि (Defamation) का मुकदमा दर्ज कराया था। (Saket Court Action Dhruv Rathee) साकेत कोर्ट में चल रही इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यूट्यूबर को अपना पक्ष रखने के लिए कई बार आधिकारिक समन और नोटिस जारी किए। इसके बावजूद ध्रुव राठी या उनकी कानूनी टीम की तरफ से कोई संतोषजनक जवाब या उपस्थिति दर्ज नहीं कराई गई। आखिरकार अदालत को इस तरह की कड़ी प्रक्रिया अपनाने के आदेश जारी करने पड़े।

सीजेपी विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में भारत लौटे थे ध्रुव राठी

गौर करने वाली बात यह है कि लंबे समय से विदेश में रह रहे ध्रुव राठी हाल ही में सीजेपी (CJP) के एक विरोध प्रदर्शन में शामिल होने और समर्थन देने के सिलसिले में भारत पहुंचे हैं। एक तरफ जहां उनके देश लौटने को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म था, वहीं दूसरी ओर अचानक गुरुग्राम स्थित उनके आवास पर कोर्ट का नोटिस चिपकने की खबर ने हलचल और बढ़ा दी है।

क्या आगे बढ़ सकती हैं मुश्किलें?

कानूनी जानकारों का मानना है कि घर पर नोटिस चस्पा होना किसी भी मामले में आखिरी चेतावनी के तौर पर देखा जाता है। (You Tuber Dhruv Rathee News)  यदि इसके बाद भी ध्रुव राठी अदालत के समक्ष पेश नहीं होते हैं या अपना आधिकारिक जवाब दाखिल नहीं करते हैं, तो कोर्ट उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (Dhruv Rathee Gurugram House) जारी करने जैसे और भी सख्त कदम उठा सकती है। फिलहाल इस पूरी घटनाक्रम पर ध्रुव राठी या उनकी टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें–Sonipat Murder Case: मां की हत्या के मामले में फंसी जानवी बोली- आरोपी के खिलाफ खुद कोर्ट में दूंगी गवाही

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।