Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Elvish Yadav Birthday Mystery Girl: एल्विश यादव की बर्थडे पार्टी के बाद का वीडियो वायरल, पैपराजी से मुंह छुपाती दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’

Elvish Yadav Birthday Mystery Girl: एल्विश यादव की बर्थडे पार्टी के बाद का वीडियो वायरल, पैपराजी से मुंह छुपाती दिखी 'मिस्ट्री गर्ल'

एल्विश यादव की बर्थडे पार्टी के बाद का वीडियो वायरल, पैपराजी से मुंह छुपाती दिखी ‘मिस्ट्री गर्ल’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Elvish Yadav Birthday Mystery Girl: डिजिटल दुनिया से टीवी रियलिटी शोज तक अपनी खास पहचान बना चुके मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 13 सितंबर को अपना 29वां जन्मदिन मनाने वाले एल्विश ने मुंबई में एक बेहद शानदार बर्थडे पार्टी होस्ट की, जिसमें टीवी और बॉलीवुड की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की।

हालांकि, इस स्टार-स्टडेड पार्टी से ज्यादा चर्चा अब सेलिब्रेशन के बाद सामने आए एक इनसाइड वीडियो की हो रही है। इस वायरल वीडियो में एल्विश एक मिस्ट्री गर्ल के साथ पार्टी वेन्यू से बाहर आते दिख रहे हैं, जिसने सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गर्म कर दिया है।

विज्ञापन

कैजुअल लुक में दिखे एल्विश, साथ दिख रही युवती ने कैमरों से चुराई नजर

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एल्विश यादव ऑल-ब्लैक कैजुअल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उनके ठीक पीछे एक युवती चलती दिखाई देती है, जो वेन्यू के बाहर खड़े पैपराजी को देखते ही अपना चेहरा छुपाने की पूरी कोशिश करती नजर आई।

लड़की का पैपराजी के सामने असहज होना और इस तरह चेहरा छुपाना फैंस के लिए सस्पेंस का सबब बन गया। वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट यूजर्स तरह-तरह के कयास लगाने लगे और कुछ लोगों ने तो उन्हें एल्विश की गर्लफ्रेंड तक करार दे दिया।

कौन हैं एल्विश के साथ दिखीं मिस्ट्री गर्ल?

फैंस के बीच बढ़ती उत्सुकता के बीच जब पड़ताल की गई, तो सामने आया कि एल्विश के साथ नजर आ रही युवती कोई और नहीं, बल्कि मशहूर कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर इफा खैर हैं।

इफा खैर भी एल्विश की इस बर्थडे पार्टी में खास मेहमान के तौर पर आमंत्रित थीं। उन्होंने सेलिब्रेशन के दौरान सोशल मीडिया स्टार ‘ओरी’ (ओरहान अवत्रामणि) के साथ अपनी एक तस्वीर भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा की थी। हालांकि, एक साथ स्पॉट किए जाने के बाद डेटिंग की अटकलें भले ही तेज हो गई हों, लेकिन एल्विश या इफा—दोनों में से किसी ने भी इन चर्चाओं पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

करण-तेजस्वी से लेकर अंकिता और ओरी तक, पार्टी में जमा हुआ सितारों का मेला

मुंबई में आयोजित एल्विश यादव की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में ग्लैमर वर्ल्ड के कई बड़े नाम एक ही छत के नीचे नजर आए। महफिल में टीवी के चर्चित कपल करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश, अभिनेत्री शिवांगी जोशी, जैस्मिन भसीन, अली गोनी, अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन शामिल हुए।

इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा, समर्थ जुरेल, ईशा मालवीय, आरजे महवश, अर्जुन बिजलानी, फरहाना भट्ट, योगेश रावत और ओरी ने भी पार्टी में पहुंचकर जश्न की रंगत बढ़ाई।

यूट्यूब के ‘राव साहब’ से रियलिटी शोज के स्टार तक का सफर

गौरतलब है कि एक साधारण यूट्यूब क्रिएटर के तौर पर अपना सफर शुरू करने वाले एल्विश यादव आज एक चर्चित चेहरा बन चुके हैं। उन्होंने साल 2023 में ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ का खिताब जीतकर इतिहास रचा था। वे इस शो के पहले ऐसे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट थे जिन्होंने ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था।

इसके बाद वे ‘प्लेग्राउंड’, ‘एमटीवी रोडीज: डबल क्रॉस’ और ‘लाफ्टर शेफ्स’ जैसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुके हैं।

यह भी पढ़ें–  ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल, सानिया-साइना से तुलना के बाद टीम को मांगनी पड़ी माफी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मनोरंजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।