Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Mary Kom Controversy: ‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल, सानिया-साइना से तुलना के बाद टीम को मांगनी पड़ी माफी

Mary Kom Controversy: 'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल, सानिया-साइना से तुलना के बाद टीम को मांगनी पड़ी माफी

‘बिग बॉस 20’ में मैरी कॉम के बयान पर मचा बवाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Mary Kom Controversy: विवादित टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ का हिस्सा बनीं भारतीय मुक्केबाजी की स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ और बेबाक बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। शो के भीतर वह एक-एक कर अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे कर रही हैं, लेकिन हाल ही में उनके एक बयान ने खेल जगत और सोशल मीडिया पर नया विवाद खड़ा कर दिया।

टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और बैडमिंटन दिग्गज साइना नेहवाल पर की गई टिप्पणी के बाद जब मैरी कॉम को सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा, तो आखिरकार उनकी टीम को सामने आकर सफाई देनी पड़ी और सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी पड़ी।

विज्ञापन

‘मेरे जैसा किसी ने हासिल नहीं किया’—बयान सुनते ही भड़के दर्शक

मामला बिग बॉस के एक हालिया एपिसोड से जुड़ा है, जहां सह-प्रतियोगी काजी तौकीर भारत की महिला एथलीट्स की उपलब्धियों पर चर्चा कर रहे थे। काजी ने बातचीत में कहा, “हमारे देश में सानिया मिर्जा और साइना नेहवाल जैसी खिलाड़ियों ने खेल की दुनिया में बेहतरीन काम किया है…”। काजी की बात पूरी होने से पहले ही मैरी कॉम ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा, “लेकिन मेरे जैसा किसी ने कुछ हासिल नहीं किया।” इसके बाद मैरी कॉम अपने छह बार के वर्ल्ड चैंपियन होने का रिकॉर्ड गिनाने लगीं।

मैरी कॉम का यह आत्म-प्रशंसा वाला अंदाज दर्शकों और खेल प्रेमियों को रास नहीं आया। सोशल मीडिया पर लोगों ने इसे अन्य महिला एथलीट्स के संघर्षों का अपमान माना और उन्हें ‘घमंडी’ तक कह डाला। यूजर्स का कहना था कि देश के लिए खेलने वाले हर खिलाड़ी का योगदान अतुलनीय है, ऐसे में तुलना करना गलत है।

टीम ने जारी किया बयान, कहा—गलत मतलब निकाला गया

मैरी कॉम के खिलाफ बढ़ते जन आक्रोश को देखते हुए उनकी आधिकारिक टीम ने तुरंत मोर्चा संभाला। टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक आधिकारिक बयान जारी कर स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की।

टीम ने लिखा, “अगर मैरी की बातों का गलत मतलब निकाला गया है या किसी की भावनाएं आहत हुई हैं, तो हम इसके लिए तहे दिल से माफी मांगते हैं। मैरी का मकसद कभी भी किसी दूसरे एथलीट के सफर को कमतर आंकना या उससे अपनी तुलना करना नहीं था। वह उन सभी खिलाड़ियों का बेहद सम्मान करती हैं जो भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं और देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर करते हैं।”

पहले भी बयानों को लेकर विवादों में रह चुकी हैं मुक्केबाज

यह पहला मौका नहीं है जब मैरी कॉम अपने बयानों की वजह से चर्चा का केंद्र बनी हैं। इसी साल फरवरी के महीने में भी वे अपने निजी जीवन को लेकर दिए गए एक बयान के कारण सुर्खियों में आई थीं। तब उन्होंने अपने पूर्व पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने अपनी जिंदगी में कभी एक रुपया नहीं कमाया और वे उनकी कमाई पर ही निर्भर रहे। उस समय भी सोशल मीडिया पर जमकर विवाद हुआ था, जिसके बाद मैरी कॉम को अपनी बात का गलत अर्थ निकाले जाने की बात कहकर लोगों से माफी मांगनी पड़ी थी।

यह भी पढ़ें– थलपति विजय और तृषा कृष्णन का नया वीडियो वायरल, ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में एक साथ आए नजर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

टेलीविजन की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।