September 13, 2026

Entertainment News: थलपति विजय और तृषा कृष्णन का नया वीडियो वायरल, ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में एक साथ आए नजर

0
Entertainment News: थलपति विजय और तृषा कृष्णन का नया वीडियो वायरल, ब्रिटेन के सिल्वरस्टोन में एक साथ आए नजर

थलपति विजय और तृषा कृष्णन का नया वीडियो वायरल

Entertainment News: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार और हाल ही में राजनीति के मैदान में कदम रखने वाले थलपति विजय इन दिनों अपनी पेशेवर जिंदगी के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी गॉसिप गलियारों में छाए हुए हैं। विजय का नाम पिछले काफी समय से अभिनेत्री तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री हो या फिर किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में मौजूदगी, फैंस उनकी हर झलक पर पैनी नजर रखते हैं। इसी बीच ब्रिटेन से सामने आए दोनों के एक नए वीडियो ने सोशल मीडिया से लेकर साउथ फिल्म इंडस्ट्री तक में हलचल मचा दी है।

सिल्वरस्टोन इवेंट में कैमरे से चेहरा बचाते दिखे विजय

दरअसल, ब्रिटेन के मशहूर सिल्वरस्टोन सर्किट में आयोजित एक खास रेसिंग इवेंट से दोनों का यह वीडियो सामने आया है। वायरल क्लिप में जैसे ही कैमरे का रुख तृषा कृष्णन की तरफ होता है, ठीक उनके पीछे खड़े थलपति विजय असहज होकर थोड़ा पीछे हटते नजर आते हैं। नेटिजन्स का ध्यान इस बात पर गया कि कैमरे की लाइट पड़ते ही विजय ने अपना चेहरा ढकने या छिपाने की कोशिश की और धीरे से फ्रेम से बाहर निकल गए। इस दौरान तृषा कैजुअल लुक यानी जींस, टी-शर्ट और मैरून जैकेट में काफी स्टाइलिश नजर आ रही थीं।

साथी कलाकार अजित कुमार की रेस देखने पहुंचे थे विजय

इस रेसिंग इवेंट में विजय की मौजूदगी की मुख्य वजह साउथ के एक और बड़े सुपरस्टार अजित कुमार थे। अजित कुमार एक पेशेवर रेसर भी हैं और वे सिल्वरस्टोन में मोटर रेस में हिस्सा ले रहे थे। विजय न केवल अपने साथी कलाकार अजित की रेस का लुत्फ उठाने पहुंचे थे, बल्कि उन्होंने झंडी दिखाकर रेस को हरी झंडी भी दिखाई। विजय और अजित की इस मुलाकात और एक-दूसरे के प्रति सम्मान देखकर दोनों स्टार्स के फैंस बेहद खुश नजर आए। हालांकि, उसी जगह तृषा कृष्णन की मौजूदगी और विजय का यह अजीब सा रिएक्शन अब चर्चा का मुख्य विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें– कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, बेड हटाते ही पुलिस के उड़े होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *