Breaking News
Narnaul: वाल्मीकि जयंती पर लघु सचिवालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, विधायक ओम प्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथिNarnaul Crime News: निजामपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक, धौलेड़ा गांव में किसान के सोलर ट्यूबवेल से कंट्रोलर और केबल चोरीSharad Purnima Today: आज रात इस मुहूर्त में रखें चांदनी में खीर, जानिए पूजा का सही समय और विधिMahendragarh News: हकेवि में संपन्न हुआ 48वां अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन, नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभारKarnal Theft News: करनाल में निर्माण साइट से 10 क्विंटल सरिया चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेलNarnaul: वाल्मीकि जयंती पर लघु सचिवालय में होगा जिला स्तरीय कार्यक्रम, विधायक ओम प्रकाश यादव होंगे मुख्य अतिथिNarnaul Crime News: निजामपुर क्षेत्र में चोरों का आतंक, धौलेड़ा गांव में किसान के सोलर ट्यूबवेल से कंट्रोलर और केबल चोरीSharad Purnima Today: आज रात इस मुहूर्त में रखें चांदनी में खीर, जानिए पूजा का सही समय और विधिMahendragarh News: हकेवि में संपन्न हुआ 48वां अखिल भारतीय लेखांकन सम्मेलन, नए पदाधिकारियों ने संभाला कार्यभारKarnal Theft News: करनाल में निर्माण साइट से 10 क्विंटल सरिया चोरी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, अदालत ने भेजा जेल

Faridabad News: रील्स देखने का ऐसा जुनून! घर पर बिना बताए दार्जिलिंग घूमने निकल गईं फरीदाबाद की 3 छात्राएं

Faridabad News: रील्स देखने का ऐसा जुनून! घर पर बिना बताए दार्जिलिंग घूमने निकल गईं फरीदाबाद की 3 छात्राएं

रील्स देखने का ऐसा जुनून! घर पर बिना बताए दार्जिलिंग घूमने निकल गईं फरीदाबाद की 3 छात्राएं

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Faridabad News: स्मार्टफोन और सोशल मीडिया पर रील देखने का शौक किस कदर सिर चढ़कर बोल सकता है, इसका हैरान कर देने वाला मामला फरीदाबाद में सामने आया है। यहां एक ही कॉलेज में बीएससी फाइनल ईयर में पढ़ने वाली तीन सहेलियां अचानक गायब हो गईं। जब शाम तक लड़कियां घर नहीं पहुंचीं और तीनों के मोबाइल नंबर भी एक साथ बंद आने लगे, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में परिजन पुलिस के पास पहुंचे। तीन-तीन छात्राओं के एक साथ लापता होने की खबर से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मामले की जांच शुरू की। शुरुआती दौर में जब तीनों के फोन बंद मिले तो पुलिस ने उनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स (CDR) खंगालना शुरू किया। पड़ताल के दौरान एक ऐसा नंबर हाथ लगा, जिस पर फोन स्विच ऑफ होने से ठीक पहले बातचीत हुई थी। पुलिस ने जब उस नंबर पर संपर्क कर कड़ाई से पूछताछ की, तो सामने आए जवाब ने सबको चौंका दिया। पता चला कि तीनों छात्राएं किसी आपराधिक वारदात का शिकार नहीं हुई हैं, बल्कि पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग में सैर-सपाटा करने निकल पड़ी हैं।

विज्ञापन

बिरयानी खाई, फोन स्विच ऑफ किया और पकड़ ली राजधानी एक्सप्रेस

छात्राओं की उम्र 22 से 23 साल के बीच है। इनमें से एक पलवल, दूसरी एसजीएम नगर और तीसरी पर्वतीया कॉलोनी की रहने वाली है। तीनों ही केएल मेहता दयानंद महिला कॉलेज में साथ पढ़ती हैं और इंटरनेट पर ट्रैवल रील्स देखने की बेहद शौकीन हैं। दार्जिलिंग की हसीन वादियों के वीडियो देखकर तीनों ने वहां जाने का मन बनाया और इसके लिए चुपचाप पैसे जोड़ना शुरू कर दिया। योजना के मुताबिक, 14 अगस्त को कॉलेज खत्म होने के बाद तीनों सहेलियां नमस्ते चौक पहुंचीं। वहां उन्होंने मनपसंद बिरयानी खाई और उसके बाद परिजनों की पकड़ से बचने के लिए अपने-अपने फोन बंद कर दिए।

नमस्ते चौक से वे सीधे मेट्रो पकड़कर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वहां पहुंचने पर पता चला कि दार्जिलिंग के लिए सीधे कोई ट्रेन उपलब्ध नहीं है, तो वे तुरंत ऑटो करके पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन आ गईं। वहां से उन्होंने डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस का टिकट लिया और दार्जिलिंग के रास्ते पर निकल पड़ीं।

वाराणसी में गंगा स्नान से लेकर जलपाईगुड़ी तक का सफर, पुलिस ने ऐसे किया ट्रैक

छात्राओं का यह सफर यहीं नहीं रुका। यात्रा के दौरान वे दानापुर रेलवे स्टेशन पर उतरीं और वहां से ऑटो करके वाराणसी जा पहुंचीं। 15 अगस्त की सुबह वाराणसी के गंगा घाट पर स्नान करने के बाद तीनों वापस दानापुर आईं और न्यू जलपाईगुड़ी के लिए ट्रेन पकड़ ली।

उधर फरीदाबाद पुलिस की एक विशेष टीम लोकेशन ट्रेस करते हुए सीधे दार्जिलिंग के लिए रवाना हो चुकी थी। हालांकि, दार्जिलिंग पहुंचने से पहले ही जब छात्राओं के फोन की लोकेशन दोबारा ट्रेस हुई, तो वह न्यू जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास मिली। हरियाणा पुलिस की टीम ने तुरंत स्थानीय पुलिस की मदद से न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन पर घेराबंदी की और तीनों छात्राओं को सकुशल दबोच लिया। पूछताछ के बाद तीनों को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें–  कुरुक्षेत्र के होटल में पुलिस की रेड, सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 6 युवतियों समेत 10 लोग गिरफ्तार

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।