Breaking News
Mahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिएMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए

Faridabad News: शादी का वादा टालना पड़ा भारी, शराब पिलाकर प्रेमिका ने रेता प्रेमी का गला, किराए का कमरा लेकर दिया वारदात को अंजाम

Faridabad News: शादी का वादा टालना पड़ा भारी, शराब पिलाकर प्रेमिका ने रेता प्रेमी का गला, किराए का कमरा लेकर दिया वारदात को अंजाम

शादी का वादा टालना पड़ा भारी, शराब पिलाकर प्रेमिका ने रेता प्रेमी का गला, किराए का कमरा लेकर दिया वारदात को अंजाम

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद में रिश्तों के कत्ल की एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। शादी का झांसा देकर लगातार टालमटोल कर रहे प्रेमी से नाराज होकर एक शादीशुदा महिला ने बेहद शातिराना अंदाज में उसकी जान ले ली।

वारदात के बाद आरोपी महिला कमरे पर ताला लगाकर फरार हो गई और करीब पांच दिनों तक शव अंदर ही सड़ता रहा। जब पड़ोसियों को असहनीय बदबू का अहसास हुआ, तब जाकर इस खौफनाक कत्ल का खुलासा हुआ।

विज्ञापन

15 दिन पहले लिया किराए का कमरा, 25 जुलाई को दिया वारदात को अंजाम

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के रामपुर शाहपर गांव का रहने वाला 36 वर्षीय सदाकत फरीदाबाद की ओमेक्स सोसाइटी में पेंटर का काम करता था। इसी सोसाइटी में मध्य प्रदेश की रहने वाली एक महिला से उसकी मुलाकात हुई थी, जिसका अपने पति से अलगाव हो चुका था। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और प्रेम संबंध बन गए।

महिला उस पर अपनी पत्नी को तलाक देकर शादी करने का दबाव बना रही थी, लेकिन सदाकत हर बार बहाना बना देता था। इसी बात से खुन्नस खाकर महिला ने उसकी हत्या का प्लान बनाया और पहचान छुपाने के मकसद से अनंगपुर गांव में 15 दिन पहले एक नया कमरा किराए पर लिया।

अत्यधिक शराब पिलाकर सब्जी वाले चाकू से रेता गला

पुलिस जांच में सामने आया कि पूर्व नियोजित साजिश के तहत महिला ने 25 जुलाई को सदाकत को मिलने के लिए अनंगपुर स्थित अपने नए कमरे पर बुलाया।

वहां उसने पहले सदाकत को जमकर शराब पिलाई। जब वह नशे में पूरी तरह धुत होकर बेधड़क हो गया, तो महिला ने किचन में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से उसका गला रेत दिया। सदाकत की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी महिला बाहर से ताला लगाकर रफूचक्कर हो गई। उसकी सोच थी कि नई जगह होने के कारण जब तक पुलिस को शव मिलेगा, वह बहुत दूर निकल चुकी होगी।

सर्विलांस की मदद से धरी गई आरोपी, 2 दिन की पुलिस रिमांड पर

वारदात के पांच दिन बाद जब कमरे से बदबू आने लगी तो स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर सड़ चुके शव को बाहर निकाला और छानबीन शुरू की।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस और कॉल डिटेल रिकॉर्ड्स खंगालते हुए आरोपी महिला की लोकेशन ट्रेस की और उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य साक्ष्य बरामद किए जा सकें।

यह भी पढ़ें– Neeraj Chopra: नीरज चोपड़ा ने ग्लासगो में जीता सिल्वर मेडल, 85.83 मीटर दूर फेंका भाला

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।