Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Faridkot Heroin Seizure : फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन और 3 विदेशी पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार

Faridkot Heroin Seizure : फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन और 3 विदेशी पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार

फरीदकोट में 47 किलो हेरोइन और 3 विदेशी पिस्टल के साथ 4 गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Faridkot Heroin Seizure : पंजाब में नशा तस्करों के खिलाफ छेड़े गए निर्णायक अभियान के तहत फरीदकोट पुलिस को एक ऐतिहासिक सफलता हाथ लगी है। सीआईए स्टाफ ने गुप्त सूचना और सतर्कता का परिचय देते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा है।

यह कार्रवाई ऐसे समय में हुई है जब शहर में प्रसिद्ध बाबा फरीद आगमन पर्व का उल्लास चल रहा है और चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस की इस मुस्तैदी से तस्करों के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन

नाके पर कार घुमाने की कोशिश पड़ी भारी

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सीआईए स्टाफ फरीदकोट के इंचार्ज हाकम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सादिक से दीप सिंह वाला जाने वाले मार्ग पर गांव काउंनी के पास नाका लगाकर वाहनों की जांच कर रही थी। शनिवार आधी रात के वक्त जब एक संदिग्ध होंडा सिटी कार दीप सिंह वाला की तरफ से आती दिखाई दी, तो पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया।

नाके के करीब पहुंचकर जब चालकों को खाकी वर्दी का अहसास हुआ, तो उन्होंने हड़बड़ाहट में कार को वापस मोड़ने और भागने की कोशिश की। इसी आपाधापी में गाड़ी का इंजन बंद हो गया और चौकस पुलिसकर्मियों ने पलक झपकते ही कार को चारों तरफ से घेर लिया।

गाड़ी के गट्टे से निकले हेरोइन के 42 पैकेट

घेराबंदी के बाद जब पुलिस ने कार के भीतर बैठे युवकों से पूछताछ शुरू की, तो उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी अवतार सिंह राजपाल को तुरंत मौके पर तलब किया गया।

उनकी मौजूदगी और प्रशासनिक निगरानी में जब होंडा सिटी कार की तलाशी ली गई, तो उसमें रखे एक बड़े गट्टे से होश उड़ा देने वाला सच सामने आया। उस गट्टे के भीतर से हेरोइन के कुल 42 पैकेट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 47 किलो 332 ग्राम आंका गया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस खेप की कीमत करोड़ों रुपए आंकी जा रही है।

विदेशी हथियारों के साथ पकड़े गए चार शातिर

सिर्फ नशा ही नहीं, बल्कि पुलिस ने कार के डैशबोर्ड को खंगाला तो वहां से एक लिफाफे के अंदर छिपाई गई तीन विदेशी .30 बोर की अत्याधुनिक पिस्तौल और 15 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों की पहचान गुरुहरसहाय के गूदड़ पंजगराई निवासी मंगल सिंह तथा जलालाबाद के लमोचड़ खुर्द निवासी अंकुश, सचिन उर्फ संजू और अनमोल सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस ने थाना सादिक में एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह हथियार और हेरोइन उन्हें किसने सौंपी थी और इसके तार सीमा पार से कहां तक जुड़े हैं।

Amritsar Encounter Shooter Killed : अमृतसर में ASI हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ में ढेर

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

फरीदकोट की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।