Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Fatehabad News: फतेहाबाद में फास्ट फूड खाते हुए हुआ विवाद, दोस्त ने कैंची घोंपकर ली छात्र की जान

Fatehabad News: फतेहाबाद में फास्ट फूड खाते हुए हुआ विवाद, दोस्त ने कैंची घोंपकर ली छात्र की जान

रतिया सदर थाना पुलिस ने आरोपी किशोर (जुवेनाइल) के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Fatehabad News: फतेहाबाद के रतिया ब्लॉक के अधीन आने वाले बादलगढ़ गांव में गुरुवार की रात एक ऐसी खौफनाक वारदात हुई, जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। गांव के कुलविंदर सिंह का 14 वर्षीय बेटा अरमान अपने ही पड़ोस में रहने वाले एक हमउम्र दोस्त के साथ रात को गांव के चौक पर फास्ट फूड खाने गया था। खाते-खाते दोनों किशोरों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई।

देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि आरोपी किशोर गुस्से से आगबबूला हो उठा। आरोप है कि वह तुरंत चौक पर ही स्थित अपने पिता के आरएमपी क्लिनिक के भीतर गया और वहां रखी सर्जिकल कैंची उठाकर लाया और सीधे अरमान की छाती में घोंप दी।

विज्ञापन

अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम, कबड्डी का उभरता सितारा था अरमान

नुकीली कैंची दिल के पास लगते ही अरमान लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। चीख-पुकार सुनकर जब तक आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे और उसे संभालते, तब तक अरमान के शरीर की हलचल थम चुकी थी। आनन-फानन में उसे रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अरमान की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। रोते-बिलखते माता-पिता ने बताया कि अरमान पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद में भी काफी आगे था। वह अपने स्कूल की टीम से कबड्डी का एक बेहतरीन खिलाड़ी था और कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका था।

एक ही क्लास में पढ़ते थे दोनों, पुलिस ने दर्ज किया केस

इस खूनी वारदात की सबसे दुखद बात यह है कि मृतक अरमान और आरोपी किशोर न सिर्फ आमने-सामने के पड़ोसी थे, बल्कि गांव के ही सरकारी स्कूल में एक साथ नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। अरमान अपने पिता कुलविंदर और मां नसीब कौर का छोटा बेटा था, जबकि उसका बड़ा भाई अर्शप्रीत सिंह इस घटना के बाद से सदमे में है।

घटना की इत्तला मिलते ही रतिया सदर थाना प्रभारी (एसएचओ) शीशपाल सिंह अपनी टीम के साथ बादलगढ़ पहुंचे और मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। पुलिस ने अरमान के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। एसएचओ शीशपाल सिंह के मुताबिक, आरोपी किशोर (जुवेनाइल) के खिलाफ सुसंगत कानूनी धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें– Rewari News: नशे में धुत युवती ने रेवाड़ी के झज्जर चौक पर किया हंगामा, पुलिस और डॉक्टरों से भी भिड़ी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फतेहाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।