Breaking News
Kajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानHaryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम, दिन और रात के पारे में दोगुना अंतर, हिसार सबसे गर्म तो नारनौल ठंडाHaryana Day History 1966: फजल अली आयोग ने कर दिया था खारिज, जानिए कैसे मिला हरियाणा को अलग राज्य का दर्जाNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार

Fazilka News: अबोहर में फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वर्दी और हथकड़ी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

Fazilka News: अबोहर में फर्जी पुलिस बनकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, वर्दी और हथकड़ी समेत 4 आरोपी गिरफ्तार

मामले में पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Fazilka News: फाजिल्का जिले के अबोहर में पुलिस ने एक ऐसे कथित गिरोह का खुलासा किया है, जिस पर लोगों को कम समय में पैसे दोगुने करने का झांसा देकर ठगी और लूट की वारदातों को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी मनिंदर सिंह के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में आरोपियों के कब्जे से पुलिस जैसी वर्दियां, बैल्ट और हथकड़ी बरामद की गई हैं। पुलिस ने एक महिला सहित आठ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पैसे दोगुने करने के नाम पर लोगों को फंसाने का आरोप
पुलिस के अनुसार गिरोह के मुख्य आरोपी पहले लोगों को कम समय में नोट दोगुने करने का लालच देते थे। शुरुआती दौर में छोटी रकम पर भरोसा जीतने की कोशिश की जाती थी ताकि पीड़ित उनके झांसे में आ जाए। जांच में सामने आया कि जब कोई व्यक्ति बड़ी रकम लेकर पहुंचता था तो उसे अबोहर के सराभा नगर स्थित एक घर में बुलाया जाता था। वहां कथित रूप से तांत्रिक क्रियाओं का माहौल तैयार कर लोगों को विश्वास में लिया जाता था।

विज्ञापन

नकली पुलिस रेड का रचते थे पूरा नाटक
पुलिस का दावा है कि तांत्रिक क्रिया के दौरान गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस जैसी वर्दी पहनकर मौके पर पहुंचते थे और खुद को पुलिस अधिकारी बताते हुए फर्जी रेड का नाटक करते थे। इसके बाद पीड़ित को कानूनी कार्रवाई और जेल भेजने का डर दिखाकर उसके पास मौजूद नकदी अपने कब्जे में ले ली जाती थी। पुलिस के मुताबिक बदनामी और कानूनी झंझट के डर से अधिकांश पीड़ित शिकायत दर्ज नहीं कराते थे, जिसका फायदा उठाकर आरोपी फरार हो जाते थे।

आरोपियों से वर्दियां और हथकड़ी बरामद
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एएसआई रैंक सहित तीन पुलिस जैसी वर्दियां, तीन पुलिस बैल्ट और एक हथकड़ी बरामद की है। पुलिस का कहना है कि इन सामानों का इस्तेमाल कथित रूप से लोगों को असली पुलिस का विश्वास दिलाने के लिए किया जाता था। बरामद सामान को जांच के लिए जब्त कर लिया गया है और यह पता लगाया जा रहा है कि इन्हें कहां से हासिल किया गया।

तीन राज्यों तक फैले नेटवर्क की जांच
पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रारंभिक जांच में गिरोह के तार केवल पंजाब तक सीमित नहीं मिले हैं। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या इस गिरोह ने हरियाणा और राजस्थान में भी इसी तरह की वारदातों को अंजाम दिया है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के आधार पर गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी और अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।

यह भी पढ़ें; मान ने नशा छोड़ चुके युवाओं को किया सम्मानित

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।