Breaking News
Narnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियमNarnaul News: असीम राव फिर चुने गए प्रेस क्लब नारनौल के प्रधान, धर्मनारायण शर्मा बने संरक्षक, दीपावली मिलन समारोह भी आयोजितKarnal Fake Currency Case: करनाल में नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी के पास से प्रिंटर और कागज बरामदNarnaul News: नारनौल लघु सचिवालय में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, विधायक ओमप्रकाश यादव रहे मुख्य अतिथिBhiwani Fire News: भिवानी की पॉलीथिन फैक्ट्री में सुबह-सुबह लगी आग, दमकल विभाग ने टाला बड़ा हादसाE100 ईंधन को सरकार की मंजूरी, क्या अब पेट्रोल के बिना चलेंगी कारें? जानें पूरा नियम

Ghanaur Blind Murder Case Solved : ऊंटसर में पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मर्डर की गुत्थी, बदनामी का बदला लेने के लिए शराब पिलाकर की हत्या

Ghanaur Blind Murder Case Solved : ऊंटसर में पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मर्डर की गुत्थी

ऊंटसर में पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाई मर्डर की गुत्थी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Ghanaur Blind Murder Case Solved : पटियाला जिले के घनौर पुलिस सर्कल के तहत आते गांव उंटसर में हुए सनसनीखेज अंधे कत्ल के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। श्मशान घाट में मिले 48 वर्षीय धर्म सिंह के शव की गुत्थी को घनौर पुलिस और राजपुरा स्पेशल सेल ने 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

एसएसपी पटियाला हरमनदीप सिंह हंस के दिशा-निर्देशों, एसपी इन्वेस्टिगेशन देविंदर कुमार अत्री और एसपी राजपुरा बिक्रमजीत सिंह बराड़ की हिदायत पर यह कार्रवाई की गई। डीएसपी घनौर दलजीत सिंह विर्क की अगुवाई में घनौर थाना इंचार्ज एसआई गुरमुख सिंह और स्पेशल सेल राजपुरा के इंचार्ज मनप्रीत सिंह की संयुक्त टीम ने तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर इस ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश किया।

विज्ञापन

श्मशान घाट में मिला था शव

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी दलजीत सिंह विर्क ने बताया कि 7 सितंबर 2026 को मृतक धर्म सिंह के बेटे करम सिंह ने पुलिस के पास बयान दर्ज कराया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता (48) का शव गांव उंटसर के श्मशान घाट में पड़ा मिला था, जिनकी सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें मारकर बेरहमी से हत्या की गई थी। परिजनों ने गांव के ही काका सिंह पुत्र भान सिंह पर शक जताया था।

पत्नी से गलत हरकत और बदनामी की रंजिश

पुलिस ने जब आरोपी काका सिंह को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, तो हत्या के पीछे का चौंकाने वाला कारण सामने आया। जांच में पता चला कि आरोपी काका सिंह के खिलाफ साल 2021 में थाना घनौर में पोक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत मामला दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी जा चुका था।

काका सिंह के मन में रंजिश थी कि मृतक धर्म सिंह ने अतीत में उसकी पत्नी के साथ अमर्यादित हरकत करने की कोशिश की थी, जिसके कारण गांव और समाज में उसकी भारी बदनामी हुई थी। इसी रंजिश और अपमान का बदला लेने के लिए काका सिंह काफी समय से धर्म सिंह को रास्ते से हटाने की साजिश रच रहा था।

शराब पिलाकर घोंटा गला, फिर ईंटों से कुचला सिर

जांच के अनुसार, 6 सितंबर 2026 की शाम आरोपी काका सिंह ने साजिश के तहत धर्म सिंह को अपनी बातों में उलझाया और दोनों एक साथ बैठकर शराब पीने लगे। जब धर्म सिंह को अत्यधिक नशा हो गया, तो काका सिंह उसे गांव के श्मशान घाट की तरफ ले गया। वहां उसने पहले रस्सी से धर्म सिंह का गला घोंट दिया और जब वह अचेत हो गया, तो उसके माथे व सिर के पिछले हिस्से पर ईंटों से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस रिमांड हासिल करने की तैयारी

घनौर पुलिस ने 8 सितंबर 2026 को त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी काका सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है, ताकि वारदात में इस्तेमाल रस्सी और अन्य साक्ष्यों की बरामदगी की जा सके और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच पूरी की जा सके।

Punjab DGP Appointment : High Court ने पंजाब सरकार से मांगा हलफनामा, प्रदेश में 4 साल से स्थायी DGP नहीं

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

पटियाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।