Breaking News
Karnal News: करनाल के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान के ढेर के नीचे दबने से 18 साल के मजदूर की मौतKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौतKarnal News: करनाल के राइस मिल में दर्दनाक हादसा, धान के ढेर के नीचे दबने से 18 साल के मजदूर की मौतKerala Viral Teacher: 85 वर्षीय टीचर का वीडियो वायरल, बिना पेन-कॉपी के रेत पर बच्चों को पढ़ा रही हैं ‘अम्मुम्मा’Punjab Weather Update: हिमाचल में बर्फबारी के बाद चंडीगढ़ -पंजाब में बढ़ी ठिठुरन, जानें 28 अक्टूबर तक का हालTiger Shroff Shooting Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, इंदौर से हरियाणा का 11वां आरोपी गिरफ्तारNuh Road Accident: नूंह में भयानक सड़क हादसा, फिरोजपुर झिरका से लौट रहे जीजा-साले समेत 3 युवकों की मौत

Govinda Divorce Controversy: सुनीता आहूजा ने क्यों ली तलाक की अर्जी वापस? राखी सावंत से फोन पर बातचीत में किया बड़ा खुलासा

Govinda Divorce Controversy: सुनीता आहूजा ने क्यों ली तलाक की अर्जी वापस? राखी सावंत से फोन पर बातचीत में किया बड़ा खुलासा

सुनीता आहूजा ने क्यों ली तलाक की अर्जी वापस? राखी सावंत से फोन पर बातचीत में किया बड़ा खुलासा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Govinda Divorce Controversy: हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के शादीशुदा रिश्ते में आई दरार को लेकर सोशल मीडिया और मीडिया जगत में चर्चाओं का बाजार गर्म है। बीते दिनों बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट हुईं सुनीता आहूजा ने आखिरकार अपने तलाक की अर्जी वापस ले ली है। इस पूरे घटनाक्रम के बीच बॉलीवुड की ‘कंट्रोवर्सी क्वीन’ राखी सावंत भी मैदान में उतर आई हैं। बीते दिन मीडिया से बातचीत के दौरान राखी ने खुलासा किया कि उन्होंने फोन पर सुनीता आहूजा से बात की है और इस मुश्किल वक्त में वे पूरी तरह उनके साथ खड़ी हैं।

‘घर के दाल-चावल ही अच्छे होते हैं’: राखी सावंत

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Telly Talk (@tellytalkindia)

सुनीता आहूजा से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए राखी सावंत ने अपने ही देसी अंदाज में गोविंदा पर तंज कसा। राखी ने कहा, “सुनीता जी, आपने जो किया बहुत अच्छा किया। घर के दाल-चावल ही सबसे बेहतर होते हैं, बाहर के तंदूरी और चिकन टिक्का खाने से तो सिर्फ तबीयत ही खराब होगी।” इसके जवाब में सुनीता ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वे बीते पांच-छह सालों से शांत थीं। लेकिन जब उन्होंने देखा कि गोविंदा उस महिला को एयरपोर्ट लेकर जा रहे हैं, तो एक पत्नी के तौर पर उनका सब्र का बांध टूट गया।

200 करोड़ की जायदाद अपने नाम करवाने की दी हिदायत

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

बातचीत के दौरान सुनीता ने अर्जी वापस लेने के पीछे की वजह बताते हुए कहा कि गोविंदा और कोमल शादी की योजना बना रहे थे, जिसे रोकने के लिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ा। इस पर राखी ने उन्हें व्यावहारिक सलाह देते हुए कहा कि कोई भी दूसरी या तीसरी महिला आकर 200 करोड़ की संपत्ति हड़प ले, उससे बेहतर है कि सुनीता पहले सारा पैसा और प्रॉपर्टी अपने नाम करवा लें। इसके साथ ही राखी ने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर अपील की कि गोविंदा और सुनीता दोबारा एक हो जाएं और कसम खाई कि उस ‘तीसरी महिला’ को वे खुद संभाल लेंगी।

यह भी पढ़ें–  गोविंदा-सुनीता विवाद में पूनम पांडे की एंट्री, ‘हीरो नंबर 1’ के सपोर्ट में आई एक्ट्रेस

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।