Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Greece Broken Bridge Viral: बीच से टूटे पुल पर फर्राटा भर रही हैं गाड़ियां, ग्रीस का खौफनाक वीडियो वायरल

Greece Broken Bridge Viral: बीच से टूटे पुल पर फर्राटा भर रही हैं गाड़ियां, ग्रीस का खौफनाक वीडियो वायरल

बीच से टूटे पुल पर फर्राटा भर रही हैं गाड़ियां, ग्रीस का खौफनाक वीडियो वायरल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Greece Broken Bridge Viral: क्या आपने कभी किसी ऐसी सड़क या पुल से वाहन गुजारने का दुस्साहस किया है जो बीच से टूटकर नीचे बहती नदी को छू रहा हो? शायद आपका जवाब ‘ना’ होगा। लेकिन यूरोपीय देश ग्रीस से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आधिकारिक तौर पर बंद घोषित हो चुके और बीच से धंसे हुए पुल पर गाड़ियां फर्राटा भर रही हैं। इस रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तहलका मच गया है।

2023 के भयंकर तूफान में ढह गया था पलायोपायर्गोस पुल

विज्ञापन

ओडिटि सेंट्रल की रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरा वाकया ग्रीस के थेसाली क्षेत्र का है। सितंबर 2023 में आए विनाशकारी ‘तूफान डैनियल’ ने ग्रीस, बुल्गारिया और तुर्की में भारी तबाही मचाई थी। इस प्राकृतिक आपदा में अकेले थेसाली क्षेत्र के करीब 79 पुल जमींदोज हो गए थे।

टेम्पी और एजिया नगरपालिकाओं को जोड़ने वाला पलायोपायर्गोस (Palaiopyrgos) पुल भी इसी तूफान की भेंट चढ़ गया था। यह पुल बीच से टूटकर इस कदर नीचे धंस गया है कि नीचे बहने वाली पाइनियोस नदी का पानी इसके बिल्कुल करीब पहुंच चुका है।

बैरिकेडिंग न होने से मजबूरी बना जोखिम, ड्रोन वीडियो वायरल

प्रशासन ने 2023 में ही इस पुल को खतरनाक मानकर यातायात के लिए बंद कर दिया था और चेतावनी वाले बोर्ड भी लगा दिए थे। लेकिन हैरत की बात यह है कि रास्ते को पूरी तरह बंद करने के लिए न तो कोई मजबूत बैरिकेड्स लगाए गए और न ही बीते तीन सालों में पुल की मरम्मत की गई। ऐसे में स्थानीय लोग एक बड़े और लंबे चक्कर से बचने के लिए रोज़ अपनी जान हथेली पर रखकर इस ढहे हुए पुल को पार कर रहे हैं। हाल ही में ‘लारिसानेट डेली’ द्वारा जारी किए गए ड्रोन फुटेज में एक भारी-भरकम फोर्ड रेंजर कार को इस झुके हुए पुल पर रेंगते हुए पार करते देखा गया।

गूगल मैप्स की लापरवाही से भटक रहे हैं पर्यटक

स्थानीय निवासियों के अलावा, अनजाने में इस जानलेवा रास्ते पर आने वाले पर्यटकों की संख्या भी कम नहीं है। दरअसल, गूगल मैप्स और अन्य नेविगेशन एप्स चालकों को सीधा रास्ता दिखाने के चक्कर में इसी क्षतिग्रस्त पलायोपायर्गोस पुल की तरफ भेज देते हैं। मौके पर पहुंचने के बाद पर्यटकों के सामने केवल दो ही रास्ते बचते हैं—या तो वे कई किलोमीटर का चक्कर काटकर वापस जाएं या फिर स्थानीय चालकों को देखकर उस धंसे हुए खतरनाक पुल को पार करने का जानलेवा दांव खेलें।

यह भी पढ़ें– Guinness World Record: 2 घंटे 12 मिनट तक बर्फ में दफन रहा यह शख्स, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

ट्रेंडिंग की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।