Breaking News
Jhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारेंJhajjar Vigilance raid: झज्जर में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 5 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया पटवारीBollywood News: ‘कैप्टन इंडिया’ के बाद ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखेंगे कार्तिक आर्यन, बदल जाएगी चॉकलेट बॉय की इमेजNarnaul News: गांव भांखरी में लाखों की चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में खुलने लगीं कई वारदातों की परतें, महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 5 से 7 चोरियों में संलिप्तता की बात आई सामनेAteli Mandi News: अटेली मंडी में श्रमिकों का धरना, दिवाली से पहले वेतन भुगतान की मांगचंडीगढ़ की फार्मा कंपनी में लकी ड्रॉ, बिलिंग विभाग की सविता ने जीती 5 लाख की कार; पहले दिवाली पर बांटीं 51 कारें

Gulzar Singh suicide case : राष्ट्रीय एससी आयोग के चेयरमैन चंडीगढ़ पहुंचे

Gulzar Singh suicide case : राष्ट्रीय एससी आयोग के चेयरमैन चंडीगढ़ पहुंचे

राष्ट्रीय एससी आयोग के चेयरमैन चंडीगढ़ पहुंचे

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Gulzar Singh suicide case :   बहुचर्चित गुलजार सिंह आत्महत्या मामले में अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रशासनिक और कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है। राष्ट्रीय एससी आयोग के चेयरमैन किशोर मकवाना आज अपने निर्धारित दौरे के तहत चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वह दोपहर करीब साढ़े बारह बजे संगरूर जिले के गांव तूर बंजारा जाएंगे, जहां वे आत्महत्या करने वाले मजदूर गुलजार सिंह के पीड़ित परिवार के सदस्यों से आमने-सामने बात करेंगे और उनकी पीड़ा सुनेंगे।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के साथ होगी उच्च-स्तरीय बैठक

परिवार से मिलने के बाद चेयरमैन मकवाना का दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ लौटने का कार्यक्रम है। यहां वे पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव और संगरूर जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान गुलजार सिंह आत्महत्या मामले से जुड़े हर एक पहलू पर गहन चर्चा होगी और अब तक की गई पुलिस कार्रवाई की जानकारी ली जाएगी।

आयोग की सख्त नजर, रिपोर्ट का इंतजार

गौरतलब है कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय एससी आयोग ने पहले ही पंजाब सरकार और राज्य के डीजीपी को नोटिस जारी कर पांच दिन के भीतर तथ्यात्मक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

निर्धारित पांच दिनों में से अभी तीन दिन का समय बाकी है, लेकिन उससे पहले ही आयोग के चेयरमैन का खुद घटनास्थल और चंडीगढ़ का दौरा करना यह साफ दर्शाता है कि आयोग इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। पुलिस प्रशासन पर भी इस मामले को जल्द और निष्पक्षता से सुलझाने का भारी दबाव बन गया है।

Tarn Taran Crime : बुआ पट्टी गांव में ससुर ने की बहू की गला घोंटकर हत्या

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

चंडीगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।