Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Gurugram Congress Protest: गुरुग्राम CP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का भारी हंगामा, 4 दिन से लापता दो जिलाध्यक्षों को लेकर सड़कों पर उतरे नेता

Gurugram Congress Protest: गुरुग्राम CP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का भारी हंगामा, 4 दिन से लापता दो जिलाध्यक्षों को लेकर सड़कों पर उतरे नेता

गुरुग्राम CP दफ्तर के बाहर कांग्रेस का भारी हंगामा, 4 दिन से लापता दो जिलाध्यक्षों को लेकर सड़कों पर उतरे नेता

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Congress Protest: गुरुग्राम की राजनीति में सोमवार को उस वक्त गर्माहट आ गई जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता पुलिस कमिश्नर कार्यालय के बाहर सड़कों पर उतर आए। मामला 21 अगस्त को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाए जाने के बाद से जुड़ा है। आरोप है कि इस विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले कांग्रेस के दो जिलाध्यक्ष—वर्धन यादव और पंकज डावर—पिछले चार दिनों से लापता हैं। इसी के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष उदयभान की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम, बैरिकेड्स लगाकर रोका रास्ता

विज्ञापन

प्रदर्शन के चलते पुलिस कमिश्नर ऑफिस के बाहर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस प्रशासन ने एहतियात के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात किया है। सुरक्षा कारणों से जेल चौक से राजीव चौक की ओर जाने वाली मुख्य सड़क को बैरिकेडिंग लगाकर पूरी तरह बंद कर दिया गया, जिससे व्यस्त समय में वाहन चालकों को भारी ट्रैफिक जाम का सामना करना पड़ा। बताया जा रहा है कि इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी कुछ ही देर में गुरुग्राम पहुंचने वाले हैं।

परिजनों में दहशत का माहौल, बीजेपी ने भी खोला मोर्चा

मामले में नया मोड़ तब आया जब लापता जिलाध्यक्ष पंकज डावर के परिजनों का बयान सामने आया। परिजनों का कहना है कि 21 अगस्त की घटना के बाद पुलिस ने उनके बेटे को हिरासत में लिया था और अगले दिन छोड़ दिया था, लेकिन वह घर नहीं पहुंचे। परिजनों ने यह डर भी जताया कि अगर वे इस मामले में ज्यादा बयानबाजी करेंगे तो पुलिस उन्हें भी हिरासत में ले सकती है।

दूसरी तरफ, बीजेपी के जिला अध्यक्ष सर्वप्रिय त्यागी की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कमिश्नर दफ्तर पहुंचकर एसीपी धर्मबीर से मुलाकात की और मुख्यमंत्री के काफिले को रोकने व काले झंडे दिखाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

‘लोकतंत्र में विरोध का अधिकार छीन रही सरकार’

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने पुलिस प्रशासन पर सीधे सवाल खड़े करते हुए कहा कि अगर पुलिस ने जल्द इस मामले पर स्थिति स्पष्ट नहीं की, तो कांग्रेस पूरे हरियाणा में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगी। उन्होंने रेवाड़ी में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष को नजरबंद किए जाने की घटना की भी कड़ी निंदा की।

राव नरेंद्र ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण विरोध जताना हर नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन सरकार पुलिस के बल पर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।

यह भी पढ़ें– Fatehabad Strike Update: 17 दिन से जारी सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर एक्शन, 50 से अधिक हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।