Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट, आरोपी कल्याण बैसला राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट, आरोपी कल्याण बैसला राजस्थान से गिरफ्तार, हत्या के प्रयास की धारा जुड़ी

गुरुग्राम हिट एंड रन केस में बड़ा अपडेट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Gurugram Lady Biker Case: गुरुग्राम में लेडी बाइकर को कार से टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने आरोपी कल्याण बैसला को गिरफ्तार कर लिया है। गुरुग्राम पुलिस के मुताबिक, आरोपी को राजस्थान के दौसा से पकड़ा गया। इस मामले में पुलिस ने अब हत्या के प्रयास की धारा BNS 109 भी जोड़ दी है।

इससे पहले सेक्टर-56 थाने में कल्याण के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में BNS 281 और चोट पहुंचाने के आरोप में BNS 125 के तहत केस दर्ज किया गया था। पुलिस अब मामले की जांच हादसे के पूरे घटनाक्रम और सामने आए वीडियो के आधार पर कर रही है।

विज्ञापन

 

 

दो दोस्तों को हिरासत में लेने की भी जानकारी

मामले में कल्याण के दो दोस्तों निंदर और प्रमोद को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि निंदर 13 सितंबर को कल्याण को पलवल से लेकर आया था, जबकि प्रमोद पर उसे गांव से भगाने का आरोप है।

हादसे के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। आखिरकार उसे राजस्थान के दौसा से गिरफ्तार किया गया।

 

 

शिवानी ने वीडियो जारी कर पूछा- टक्कर के बाद रुके क्यों नहीं?

हादसे में सड़क पर गिरी शिवानी चौहान उर्फ सिया ने सोमवार देर रात इंस्टाग्राम पर वीडियो जारी कर अपनी बात रखी। उनका कहना है कि हादसे का वीडियो सामने होने के बावजूद आरोपी यह दावा कर रहा है कि बाइक सवार बार-बार स्पीड कम-ज्यादा कर रहे थे और उसे पिंच कर रहे थे।

शिवानी ने कहा कि वीडियो में साफ दिखाई देता है कि कौन किसे पिंच कर रहा था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि अगर बाइक सवारों के व्यवहार से परेशानी थी तो कार चालक ने उनका पीछा क्यों किया। शिवानी ने आरोपी के इस दावे पर भी सवाल उठाया कि उसे पता नहीं था कि बाइक लड़की चला रही थी। उन्होंने कहा कि उनके लंबे बाल थे और चोटी बनी हुई थी। उनके मुताबिक, आरोपी ने उन्हें देखा, इसके बाद बाइक रोकने का इशारा किया और फिर टक्कर मारी।

 

 

शिवानी का दावा- दो वीडियो में पूरी घटना दिखाई दे रही

शिवानी ने कहा कि हिट एंड रन मामले में सामने आए दो वीडियो को भी देखा जाना चाहिए। उनके मुताबिक, एक वीडियो में कार पहली लेन से तीसरी लेन की तरफ आती दिखाई देती है और उनकी बाइक को टक्कर लगती है। उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद वह सड़क पर घिसटती चली गईं। शिवानी का सवाल है कि अगर कार चालक को उनकी सुरक्षा की इतनी चिंता थी तो वह हादसे के बाद मौके पर क्यों नहीं रुका।

उन्होंने कहा कि टक्कर के बाद उनकी हड्डियां टूट सकती थीं और मौके पर उनकी जान भी जा सकती थी। शिवानी ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद सहानुभूति दिखाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन कार चालक एक सेकेंड के लिए भी यह देखने नहीं रुका कि वह सुरक्षित हैं या नहीं।

 

 

शिवानी बोलीं- दिल्ली-गुरुग्राम की सड़कों पर महिलाएं असुरक्षित महसूस करती हैं

शिवानी ने घटना को महिलाओं की सड़क सुरक्षा से भी जोड़ा। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं की वजह से महिलाएं गुरुग्राम और दिल्ली की सड़कों पर खुद को असुरक्षित महसूस करती हैं।

उन्होंने उन लोगों पर भी सवाल उठाया जो मामले के परिवार तक पहुंचने की बात कर रहे हैं। शिवानी का कहना है कि ऐसे लोगों को यह भी सोचना चाहिए कि उनके अपने घर में महिलाएं हैं और सड़क पर किसी की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ नहीं होना चाहिए।

 

 

कौन हैं शिवानी चौहान?

हादसे में घायल शिवानी चौहान दिल्ली की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है। साल 2022 में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के कालकाजी से नगर निगम चुनाव भी लड़ा था।

शिवानी के पिता रोशन चौहान ने मीडिया को उनके बारे में जानकारी दी है। रोशन चौहान भी आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं।

 

 

कल्याण बैसला का परिवार किसान, कबड्डी खेलने का दावा

32 वर्षीय कल्याण बैसला पलवल के टिकरी गुर्जर गांव का रहने वाला है। उसके पिता धीरज बैसला किसान हैं और पहले नंबरदार भी रह चुके हैं। कल्याण शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। परिवार में उसका बड़ा भाई मंजीत है, जो पलवल में सप्लीमेंट की दुकान चलाता है।

परिवार के मुताबिक, कल्याण को बचपन से कबड्डी खेलने का शौक रहा है। वह 12वीं कक्षा से कबड्डी खेल रहा है और स्टेट व नेशनल लेवल पर खेलने की बात कही गई है। वह खुद को इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर होने का दावा भी करता है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

2020 में खोला था जिम, दो महीने से बंद

कल्याण ने 2020 में पलवल शहर में KBT जिम शुरू किया था। इसके लिए उसने 65 हजार रुपए महीने के किराए पर फ्लोर लिया था। पिछले करीब दो महीने से जिम बंद है।

बिल्डिंग मालिक सुनील डागर के मुताबिक, किराया बकाया होने के कारण जिम पर ताला लगाया गया था। कल्याण के भाई मंजीत ने कुछ रकम चुका दी है, लेकिन अभी करीब 2 लाख रुपए बकाया बताए जा रहे हैं। परिवार जिम को 17 सितंबर से दोबारा शुरू करने की तैयारी कर रहा था और अंदर रेनोवेशन का काम चल रहा था।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।