Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram Leopard Trail: लेपर्ड ट्रेल पर बिना शर्ट युवकों ने काटा बवाल, कार से लटककर लड़कियों ने किया रेन डांस

Gurugram Leopard Trail: लेपर्ड ट्रेल पर बिना शर्ट युवकों ने काटा बवाल, कार से लटककर लड़कियों ने किया रेन डांस

गुरुग्राम के लेपर्ड ट्रेल पर हुड़दंग पड़ा भारी, ट्रैफिक पुलिस काटने जा रही भारी-भरकम चालान

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Gurugram Leopard Trail: साइबर सिटी गुरुग्राम में आसमान से बारिश की बूंदें क्या गिरीं, अरावली की पहाड़ियों में बसे खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट ‘लेपर्ड ट्रेल’ पर मानो हुड़दंगियों की बाढ़ आ गई।

मानसून के खुशनुमा मौसम का लुत्फ उठाने पहुंचे दिल्ली-एनसीआर के युवाओं पर सोशल मीडिया का भूत इस कदर सवार हुआ कि वे अपनी जान की परवाह किए बिना बीच सड़क पर खौफनाक स्टंट करने लगे। अरावली की बेहद संकरी और खतरनाक घुमावदार सड़कों पर गाड़ियों से किए गए इस तमाशे का वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिस प्रशासन की नींद उड़ा दी है।

विज्ञापन

कार की खिड़की से बाहर लटकी लड़कियां, बीच सड़क रेन डांस

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बारिश की वजह से लेपर्ड ट्रेल की पहाड़ी सड़कें पूरी तरह से गीली और फिसलन भरी हैं। ऐसी खतरनाक स्थिति में भी एक तेज रफ्तार सफेद कार की दोनों खिड़कियों से बाहर निकलकर दो लड़कियां फिल्मी अंदाज में पोज दे रही हैं।

कार की गति इतनी तेज है कि जरा सा भी संतुलन बिगड़ने पर लड़कियां सीधे खड्ड में गिर सकती थीं। युवाओं का दुस्साहस यहीं नहीं रुका; गाड़ियों का काफिला बीच रास्ते में रोककर ये युवतियां बीच सड़क पर ही रेन डांस करने लगीं, जिससे वहां से गुजरने वाले अन्य राहगीर बाल-बाल बचे।

बिना शर्ट के ‘जिगजैग’ रेस और स्टंटबाजी

इस हुड़दंगई में बाइक सवार युवक भी पीछे नहीं रहे। रील बना रही कार के ठीक पीछे तीन बाइकों पर सवार कुछ हुड़दंगी युवक अपनी शर्ट उतारकर अरावली की वादियों में आतंक मचाते दिखे।

ये युवक सड़क पर लापरवाही से मोटरसाइकिलें दौड़ाते हुए ‘जिगजैग’ यानी सांप की तरह गाड़ियां लहरा रहे थे। पीछे चल रहे किसी अन्य वाहन चालक ने इस पूरी अराजकता को अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का कारण बना हुआ है।

हादसों का गढ़ है लेपर्ड ट्रेल का यह पहाड़ी रास्ता

स्थानीय ग्रामीणों और नियमित रूप से यहां आने वाले लोगों का कहना है कि लेपर्ड ट्रेल का पूरा इलाका ड्राइविंग के लिहाज से बेहद संवेदनशील है।

घने जंगलों और पहाड़ों के बीच से गुजरने वाला यह मार्ग न सिर्फ संकरा है, बल्कि यहां कई ऐसे ‘ब्लाइंड टर्न्स’ (तीखे मोड़) हैं जहां सामने से आ रही गाड़ी दिखाई नहीं देती। सामान्य दिनों में भी यहां मामूली सी लापरवाही गाड़ियों को सीधे गहरी खाइयों में धकेल देती है। ऐसे में बारिश के वक्त कोहरे और फिसलन के बीच इस तरह की स्टंटबाजी मौत को सीधे दावत देने के बराबर है।

नंबर प्लेट के जरिए उपद्रवियों को दबोचेगी पुलिस

वीडियो के जरिए मामला सामने आते ही गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय थाना पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सार्वजनिक सड़कों को स्टंट जोन बनाने वाले इन हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा।

वीडियो में दिख रही कार और बाइकों के रजिस्ट्रेशन नंबरों को ट्रैक किया जा रहा है। खतरनाक ड्राइविंग, बिना हेलमेट स्टंट करने और दूसरों की जान आफत में डालने की गंभीर धाराओं के तहत गाड़ियों के मालिकों पर भारी-भरकम चालान और एफआईआर (FIR) दर्ज करने की तैयारी पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें– Hisar News: हिसार में 5 बच्चों का बाप प्रेमिका संग फरार, ई-रिक्शा चालक पत्नी काट रही थानों के चक्कर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।