Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Gurugram News: गुरुग्राम में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक के चेहरे पर लोहे के पंच से ताबड़तोड़ वार, CCTV आया सामने

Gurugram News: गुरुग्राम में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक के चेहरे पर लोहे के पंच से ताबड़तोड़ वार, CCTV आया सामने

गुरुग्राम में गाड़ी टकराने के विवाद में युवक के चेहरे पर लोहे के पंच से ताबड़तोड़ वार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम के सेक्टर-12 इलाके में दबंगई और सड़क छाप रंजिश का एक बेहद खौफनाक चेहरा सामने आया है। नौरंगपुर के पास गाड़ी की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ा कि विरोधियों ने एक युवक को घेरकर उसके चेहरे पर लोहे के पंच से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में युवक की नाक और होंठ बुरी तरह फट गए और वह खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ा। बचाने आए उसके दोस्त को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। वारदात का सनसनीखेज सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हरकत में आई सेक्टर-14 थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार लोगों को दबोच लिया है।

वर्कशॉप में घेरकर किया हमला, तमाशबीन बनी रही भीड़

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, शिकोहपुर निवासी तनुज अपनी क्षतिग्रस्त गाड़ी को ठीक कराने सेक्टर-12 स्थित एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप पर गया था। उसके साथ उसका दोस्त प्रदीप भी मौजूद था। इसी दौरान पुराने विवाद का बदला लेने के लिए आरोपी अरुण अपने तीन अन्य साथियों के साथ वहां आ धमका।

सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि हमलावरों ने तनुज और प्रदीप को आते ही घेर लिया। अरुण ने अपने हाथ की उंगलियों में लोहे का ‘पंच’ पहन रखा था, जिससे उसने प्रदीप के चेहरे पर निशाना साधते हुए सीधे कई वार कर दिए। हमले से प्रदीप की नाक और होंठ कट गए और खून की धार बह निकली। पीड़ित हाथ जोड़कर जान की भीख मांगता रहा, लेकिन हमलावर पूरी बर्बरता से पीटते रहे। हैरान करने वाली बात यह रही कि भरे बाजार में दर्जनों लोग मौजूद थे, पर किसी ने भी आगे आकर बीच-बचाव करने की हिम्मत नहीं दिखाई। वारदात के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।

12 दिन पुराना है मामला, कमिश्नर दफ्तर पहुंचने के बाद हरकत में आई पुलिस

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद की शुरुआत करीब 12 दिन पहले नौरंगपुर के पास हुई थी, जहां तनुज की गाड़ी आरोपी अरुण के पिता के ट्रक से टकरा गई थी। हालांकि, उस समय मौका संभाल लिया गया था, लेकिन अरुण रंजिश पाले बैठा था और मौके की तलाश में था।

घटना के तुरंत बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके चेहरे पर कई टांके लगाने पड़े। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहे थे और लगातार ठिकाने बदल रहे थे। जब पीड़ित परिवार इंसाफ के लिए पुलिस कमिश्नर दफ्तर पहुंचा और वर्कशॉप का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तब जाकर पुलिस तंत्र हरकत में आया।

कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी पुलिस

सेक्टर-14 पुलिस स्टेशन के जांच अधिकारियों ने बताया कि तकनीकी सर्विलांस और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुख्य आरोपी अरुण और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि वारदात में इस्तेमाल किए गए लोहे के पंच और अन्य सामान को बरामद किया जा सके।

यह भी पढ़ें–  एक्सप्रेसवे पर कचरा गाड़ी बनी आग का गोला, दमकल कर्मियों ने पाया काबू

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।