Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Gurugram News: घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत

Gurugram News: घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचला, CCTV में कैद हुई दर्दनाक मौत

घर के बाहर खेल रही 2 साल की मासूम को कार ने कुचला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: साइबर सिटी गुरुग्राम के पॉश इलाके में एक बार फिर लापरवाही का जानलेवा रूप देखने को मिला है। सेक्टर-5 क्षेत्र में अपने घर के बाहर खेल रही दो साल की मासूम बच्ची को एक कार सवार युवक ने बुरी तरह कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार का भारी-भरकम टायर बच्ची के शरीर पर चढ़ते ही उसकी सांसें थम गईं। पास ही खड़ी मां जब तक दौड़कर बच्ची को उठाती, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। परिजन आनन-फानन में मासूम को नजदीक के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरी दिल दहला देने वाली घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसने हर किसी की आंखें नम कर दी हैं।

5 मिनट पहले बच्चों को हटाया था साइड, लौटते वक्त मोड़ते ही चढ़ा दिया टायर

विज्ञापन

मृतक बच्ची के पिता वीरेंद्र तिवारी, जो एक नामी आईटी कंपनी में इंजीनियर हैं, ने बताया कि उनकी 2 वर्षीय छोटी बेटी अधिरजा तिवारी रात करीब 9 बजे घर के सामने वाली गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। जिस कार से यह हादसा हुआ, उसे पड़ोस में ही रहने वाला एक युवक चला रहा था। वीरेंद्र के मुताबिक, कार सवार युवक हादसे से महज 5 मिनट पहले भी वहां से गुजरा था और उसने बच्चों को देखकर साइड भी करवाया था। लेकिन जब वह वापस लौटा, तो कार को लापरवाही से मोड़ते वक्त उसका ध्यान भटक गया और कार का अगला टायर सीधे अधिरजा के ऊपर चढ़ गया।

CCTV में कैद हुआ मां का चीत्कार, नीचे उतरकर देखने के बाद फरार हुआ चालक

घटना का जो सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, उसमें दिख रहा है कि अधिरजा गली में एक अन्य बच्चे के साथ खेल रही है और उसकी मां थोड़ी दूरी पर एक महिला से बात कर रही है। इसी दौरान गली के मोड़ से सफेद रंग की कार मुड़ती है और सीधे बच्ची को चपेट में ले लेती है।

कार का पहिया चढ़ते ही मां बदहवास होकर दौड़ती है और बच्ची को गोद में उठाकर चीखने-चिल्लाने लगती है। शोर सुनकर पिता वीरेंद्र भी भागकर मौके पर पहुंचे। हादसे के तुरंत बाद कार चालक युवक गाड़ी से नीचे उतरा, लेकिन मौके पर भीड़ जुटती और स्थिति बिगड़ती देख वह अपनी कार छोड़कर वहां से खिसक गया।

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर कार को लिया कब्जे में, जांच जारी

हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों ने डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मामले की जानकारी देते हुए सेक्टर-5 थाना के एसएचओ (SHO) सत्यवान ने बताया कि मासूम बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में भिजवा दिया गया है। पिता वीरेंद्र तिवारी की लिखित शिकायत के आधार पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया है और आरोपी चालक को हिरासत में लेने के लिए छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में तेजी से फैल रहा ओरल कैंसर, जानिए क्यों बढ़ रहे ICMR के आंकड़े

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।