Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Gurugram News: सोहना की ब्रीज ग्लोबल हाइट सोसाइटी में हादसा, 8वीं मंजिल की बालकनी से गिरा प्लास्टर, 1600 परिवारों में दहशत

Gurugram News: सोहना की ब्रीज ग्लोबल हाइट सोसाइटी में हादसा, 8वीं मंजिल की बालकनी से गिरा प्लास्टर, 1600 परिवारों में दहशत

सोहना सेक्टर-33 की सोसाइटी में गिरा प्लास्टर, 1600 परिवारों की जान खतरे में!

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: गुरुग्राम के सोहना सेक्टर-33 स्थित ब्रीज ग्लोबल हाइट सोसाइटी में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब टावर 10 की आठवीं मंजिल की बालकनी की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर पड़ा। धमाके जैसी तेज आवाज सुनकर आसपास के फ्लैटों में रहने वाले लोग सहम गए और तुरंत बाहर निकल आए। गनीमत यह रही कि जिस समय प्लास्टर का बड़ा हिस्सा टूटा, उस समय बालकनी या नीचे कंपाउंड में कोई खड़ा नहीं था, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस घटना ने एक बार फिर अफ़ोर्डेबल हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के निर्माण मानकों और उनकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

महज 6 साल में जर्जर होने लगी इमारत, खौफ में जी रहे लोग

विज्ञापन

सोसाइटी निवासियों के मुताबिक, यह हादसा टावर 10 के फ्लैट नंबर 803 में हुआ। प्लास्टर का भारी-भरकम टुकड़ा बालकनी के साथ-साथ नीचे जमीन पर भी जा गिरा। इस पूरी घटना के बाद से ही सोसाइटी में रहने वाले करीब 1600 परिवारों में डर और रोष का माहौल है। लोगों का कहना है कि महज 6 साल पहले बनी इस सोसाइटी में इस तरह इमारतों का झड़ना यह साबित करता है कि इसके निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसा हुआ हो। पानी की सप्लाई, बदहाल सीवेज सिस्टम और मेंटेनेंस की कमी जैसी बुनियादी समस्याओं से वे पिछले कई सालों से जूझ रहे हैं। अब इमारतों के प्लास्टर झड़ने से लोगों को अपनी जान-माल की चिंता सताने लगी है।

21 टावरों के स्ट्रक्चरल ऑडिट और जांच की उठी मांग

हादसे से गुस्साए लोगों ने मेंटेनेंस एजेंसी और आरडब्ल्यूए (RWA) पदाधिकारियों को मौके पर बुलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। निवासियों ने जिला प्रशासन, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग (DTCP) और हरियाणा रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (HRERA) से गुहार लगाई है कि सोसाइटी के सभी 21 टावरों का तुरंत प्रभाव से किसी स्वतंत्र एजेंसी से स्ट्रक्चरल ऑडिट कराया जाए।

इसके अलावा, निवासियों ने मांग रखी है कि सोसाइटी की सभी असुरक्षित छतों, बीम और बालकनियों की पहचान कर उनकी तुरंत मरम्मत कराई जाए। निर्माण में लापरवाही बरतने वाले बिल्डर और ठेकेदारों की जवाबदेही तय की जाए और हादसों की रोकथाम के लिए सार्वजनिक रूप से निरीक्षण रिपोर्ट जारी की जाए।

RWA ने जारी की एडवाइजरी, दरारों की जांच करने की अपील

घटना के बाद रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सतर्क मकान मालिकों ने सभी निवासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने फ्लैटों की दीवारों और छतों की जांच करें। अगर किसी फ्लैट में कोई स्पष्ट दरार, फूला हुआ प्लास्टर, सीपेज या छत से खोखली आवाज आ रही हो, तो उसकी सूचना तुरंत आरडब्ल्यूए को दें। निवासियों ने जिला प्रशासन से स्पष्ट किया है कि वे इस मामले को जन-सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानें और किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय समय रहते कड़ी जांच शुरू करें।

यह भी पढ़ें– फेरूवाला में आकाशीय बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचीं 6 जानें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।