Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Gurugram News: घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं जान, गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी में थार के नीचे आने से घरेलू नौकरानी की मौत

Gurugram News: घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं जान, गुरुग्राम की पॉश सोसाइटी में थार के नीचे आने से घरेलू नौकरानी की मौत

थार से नौकरानी को कुचला, मौत के बाद शव को वापस पार्किंग में फेंका

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Gurugram News: सुरक्षित आशियाने की तलाश में लोग बड़ी-बड़ी सोसायटियों का रुख करते हैं, लेकिन अगर घर की दहलीज के भीतर भी जिंदगी महफूज न रहे तो इंसान कहां जाए? गुरुग्राम के सेक्टर-67 स्थित अंसल वर्सालिया सोसाइटी से एक ऐसी ही रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। यहां सोसाइटी की ही कार पार्किंग में सो रही एक बुजुर्ग घरेलू नौकरानी को एक तेज रफ्तार थार गाड़ी ने बुरी तरह कुचल दिया। इस हादसे ने न केवल सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि हादसे के बाद गाड़ी चालक महिला के अमानवीय व्यवहार ने भी हर किसी को झकझोर कर रख दिया है।

उत्तर प्रदेश के महोबा की रहने वाली थी मृतका

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान 57 वर्षीय गुड्डी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महोबा जिले की रहने वाली थी। वह अंसल वर्सालिया सोसाइटी के मकान नंबर 4011 में साफ-सफाई और चौका-बर्तन का काम करती थी। रोजाना की तरह अपना काम निपटाने के बाद वह थकान मिटाने के लिए ग्राउंड फ्लोर पर बनी कार पार्किंग में ही एक तरफ सो गई थी। इसी दौरान इसी बहुमंजिला इमारत में रहने वाली एक महिला अपनी थार गाड़ी को लापरवाही से बैक कर रही थी। उसने पार्किंग में सो रही गुड्डी को ध्यान नहीं दिया और भारी-भरकम गाड़ी सीधे उनके ऊपर चढ़ा दी।

मौत के बाद शव को वापस हादसे वाली जगह पर छोड़ा

हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब आरोपी महिला को गाड़ी के नीचे किसी के आने का अहसास हुआ, तो उसने आनन-फानन में घायल गुड्डी को अपनी दूसरी कार में लादा और पास के एक निजी अस्पताल ले गई। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद गुड्डी को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने जो किया, उसने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। वह मृतका के शव को वापस सोसाइटी लेकर आई और उसी कार पार्किंग में जमीन पर पटक दिया जहां कुछ देर पहले उसने थार से उन्हें कुचला था।

परिजनों का हंगामा, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी

मृतका के भतीजे और अन्य रिश्तेदारों को जब इस खौफनाक हरकत की भनक लगी, तो वे भारी संख्या में मकान के बाहर इकट्ठा हो गए और न्याय की मांग को लेकर जमकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सेक्टर-65 थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने उत्तेजित भीड़ को शांत कराया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और घटना के वक्त पार्किंग में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को बारीकी से खंगाला जा रहा है, ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके।

ये भी पढ़े–करनाल बसताड़ा टोल प्लाजा पर 5 से 30 रुपये तक की बढ़ोतरी, देखें नई दरें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।