Breaking News
Karnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारी

Hansi News: हांसी नगर परिषद में विजिलेंस का छापा, 11 लाख का बिल पास कराने के नाम पर ₹16500 घूस लेता कर्मी गिरफ्तार

Hansi News: हांसी नगर परिषद में विजिलेंस का छापा: 11 लाख का बिल पास कराने के नाम पर ₹16500 घूस लेता कर्मी गिरफ्तार

Hansi News: हांसी नगर परिषद में विजिलेंस का छापा: 11 लाख का बिल पास कराने के नाम पर ₹16500 घूस लेता कर्मी गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hansi News: हरियाणा में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत हिसार स्टेट विजिलेंस ब्यूरो को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बुधवार को विजिलेंस की टीम ने हांसी में जाल बिछाकर नगर परिषद के एक कच्चे कर्मचारी रवि कुमार को 16,500 रुपये की रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह पूरी कार्रवाई इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह के नेतृत्व में अंजाम दी गई। आरोपी रवि कुमार नगर परिषद में पार्कों के रखरखाव का जिम्मा संभालता था, लेकिन वह रसूखदार अधिकारियों की शह पर ठेकेदारों से डीलिंग का काम भी कर रहा था। पुलिस ने घूस के नोटों के साथ उसे भाई जी होटल के ठीक सामने से दबोचा।

विज्ञापन

एक्सएन की शह पर चल रहा था खेल, फाइल रोकने का आरोप

इस पूरे नेक्सस का खुलासा तब हुआ जब नारनौंद नगर परिषद में ठेकेदारी करने वाले कुलदीप भुक्कल ने विजिलेंस को एक लिखित शिकायत सौंपी। कुलदीप के मुताबिक, उनके मौसेरे भाई का देहांत हो चुका था और उनका करीब 11 लाख रुपये का एक पुराना सरकारी बिल नगर परिषद में अटका हुआ था।

कुलदीप इस फाइल को क्लियर कराने के लिए दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे। फाइल पर लगभग सभी संबंधित विभागों और बाबुओं के दस्तखत हो चुके थे, लेकिन नगर परिषद हांसी का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे एक्सएन (XEN) विक्की कुमार इस पर अंतिम मुहर नहीं लगा रहे थे। आरोप है कि जब कुलदीप ने उनसे मिन्नतें कीं, तो एक्सएन ने सीधे बात न करके उन्हें कच्चे कर्मचारी रवि कुमार से मिलकर ‘सामान’ (रिश्वत) देने का इशारा किया।

विजिलेंस ने बिछाया जाल, रंगे हाथ दबोचा गया दलाल

शिकायत का गोपनीय स्तर पर सत्यापन करने के बाद विजिलेंस के अफसरों ने अपनी रणनीति तैयार की। तय योजना के मुताबिक, बुधवार को जैसे ही कुलदीप ने एक्सएन के बताए मुताबिक रवि कुमार को 16,500 रुपये थमाए, वैसे ही सादे कपड़ों में पहले से ही मोर्चा संभालकर बैठी विजिलेंस की टीम ने धावा बोल दिया। रवि को संभलने का मौका तक नहीं मिला और टीम ने उसके हाथ धुलवाकर रिश्वत के केमिकल लगे नोट मौके पर ही बरामद कर लिए।

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रवि कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की गंभीर धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले की सबसे बड़ी कड़ी नगर परिषद के एक्सएन विक्की कुमार हैं, जिन्हें प्राथमिकी में नामजद आरोपी बनाया गया है। विजिलेंस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस भ्रष्टाचार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और जल्द ही आरोपी अधिकारी से भी कड़ी पूछताछ की जा सकती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हांसी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।