Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Haryana Bomb Threat: फतेहाबाद और गुरुग्राम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

Haryana Bomb Threat: फतेहाबाद और गुरुग्राम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

फतेहाबाद और गुरुग्राम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana Bomb Threat: हरियाणा के फतेहाबाद और गुरुग्राम में उस वक्त भारी अफरा-तफरी मच गई, जब सेशन कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। ई-मेल सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में फतेहाबाद कोर्ट परिसर के साथ-साथ गुरुग्राम के लघु सचिवालय व अदालतों को खाली करा लिया गया। एहतियात के तौर पर पुलिस ने परिसरों के सभी एंट्री गेट बंद कर दिए हैं और वहां सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।

गुरुग्राम में कई स्कूलों और दिल्ली संसद भवन को भी निशाना बनाने की धमकी

विज्ञापन

मामला सिर्फ फतेहाबाद तक सीमित नहीं रहा; गुरुग्राम में भी डीसी ऑफिस, हरियाणा कोर्ट और शहर के कई नामचीन स्कूलों को निशाना बनाने की सामूहिक धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। इस सनसनीखेज ई-मेल में दिल्ली स्थित संसद भवन को भी बम से उड़ाने का जिक्र किया गया है। सामूहिक ई-मेल की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गई है। सुरक्षा के मद्देनजर शहर के प्रभावित स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष हिदायत जारी कर दी गई है।

मौके पर पहुंचे बड़े अधिकारी, सर्च ऑपरेशन जारी

धमकी की खबर मिलते ही फतेहाबाद की एसपी निकिता खट्टर ने खुद कोर्ट परिसर का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। हिसार से विशेष रूप से डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ते (Bomb Disposal Squad) की टीमों को मौके पर बुलाया गया है। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा की अगुवाई में पुलिस बल परिसर के चप्पे-चप्पे की तलाशी ले रहा है। फिलहाल किसी भी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई जोखिम नहीं लेना चाहतीं।

6 महीने पहले भी मिली थी फर्जी धमकी

गौरतलब है कि फतेहाबाद में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। करीब 6 महीने पहले भी जिला उपायुक्त (DC) की आधिकारिक ई-मेल आईडी पर सुबह 8 बजे एक धमकी भरा पत्र मिला था, जिसमें लघु सचिवालय को उड़ाने की बात कही गई थी। हालांकि, पुलिस की गहन जांच और सर्च ऑपरेशन के बाद वह धमकी पूरी तरह से फर्जी (होक्स कॉल) साबित हुई थी। पुलिस अधिकारी इस बार भी ई-मेल के आईपी एड्रेस को ट्रेस करने और भेजने वाले की पहचान में जुटे हुए हैं।

यह भी पढ़ें– Haryana News: ग्लासगो में हरियाणा के 7 बॉक्सरों ने पक्के किए मेडल, देखें शेड्यूल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।