Breaking News
Mahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरियाMahendragarh News: कठिन परिस्थितियों और शारीरिक चुनौतियों के बावजूद दृढ़ इच्छाशक्ति से सफलता संभव है- शर्मिला धनखड़Narnaul News: नशे के अवैध कारोबार पर महेंद्रगढ़ पुलिस का शिकंजा, हेरोइन बरामदगी मामले में खरीद-फरोख्त से जुड़े नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए सीआईए ने दो और आरोपी किए गिरफ्तारNarnaul News: डीसी अनुपमा अंजली की यूनियन पदाधिकारियों से वार्ता के बाद आवश्यक सेवाओं की बिजली सप्लाई बहाली पर सहमतिRashifal 24 October: कैसा रहेगा 24 अक्टूबर का दिन, जानें व्यापार और नौकरी का पूरा हाल,  पढ़ें सटीक राशिफलLongest Train Journey: जानिए विवेक एक्सप्रेस की कहानी, क्यों इस ट्रेन का सफर माना जाता है भारत दर्शन का सबसे बेहतरीन जरिया

Karnal News: विवादों में घिरे करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया का तबादला, एसटीएफ भेजे गए

Karnal News: विवादों में घिरे करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया का तबादला, एसटीएफ भेजे गए

विवादों में घिरे करनाल SP नरेंद्र बिजारणिया का तबादला, एसटीएफ भेजे गए

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal News: हरियाणा में कानून व्यवस्था को नए सिरे से कसने के लिए नायब सरकार ने पुलिस प्रशासन में देर रात बड़ा फेरबदल कर दिया। राज्य सरकार ने तुरंत प्रभाव से 29 आईपीएस (IPS) और 1 एचपीएस (HPS) अधिकारी समेत कुल 30 पुलिस अफसरों के स्थानांतरण और नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इस प्रशासनिक सर्जरी के जरिए कई जिलों की कमान नए हाथों में सौंपी गई है, वहीं विवादों में घिरे अधिकारियों को फील्ड से हटाकर अन्य विभागों में भेजा गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी सूची में कई बड़े जिलों के कप्तानों के साथ-साथ रेंज आईजी स्तर के अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। सरकार के इस कदम को पुलिस कार्यप्रणाली में सुधार और जिलों में लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है।

विज्ञापन

करनाल एनकाउंटर गाज: एसपी नरेंद्र बिजारणिया हटाए गए, एसटीएफ भेजे गए

इस पूरे प्रशासनिक फेरबदल में सबसे बड़ा झटका करनाल के पुलिस महकमे को लगा है। पिछले दिनों करनाल में हुए एक पुलिस एनकाउंटर को लेकर उठ रहे सवालों और बढ़ते विवादों के बीच सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने करनाल के एसपी नरेंद्र बिजारणिया और करनाल रेंज के आईजी अशोक कुमार का तबादला कर दिया है।

आईपीएस नरेंद्र बिजारणिया को करनाल एसपी के पद से हटाकर स्पेशल टास्क फोर्स (STF) में एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विवाद के बाद करनाल जिले की कमान संभालने के लिए आईपीएस करण गोयल को नया एसपी बनाया गया है। इसके साथ ही, करनाल रेंज के नए आईजी के रूप में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अश्विन की तैनाती की गई है।

पानीपत, पलवल और भिवानी समेत कई जिलों को मिले नए कप्तान

सरकार की इस नई सूची में महिला पुलिस अधिकारियों पर भी भरोसा जताया गया है और उन्हें महत्वपूर्ण जिलों की कमान सौंपी गई है। आईपीएस दीप्ति गर्ग को पानीपत का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि आईपीएस मेधा भूषण को पलवल जिले के पुलिस कप्तान की जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा, आईपीएस मयंक मिश्रा को भिवानी का नया एसपी बनाया गया है, तो वहीं आईपीएस प्रबीना पी को नारनौल के एसपी पद पर तैनात किया गया है। जिलों में हुई इन नई तैनातियों से स्थानीय पुलिस तंत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।

संदीप खिरवार की पदोन्नति, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर बढ़ी जिम्मेदारी

एक तरफ जहां राज्य में तबादलों का दौर चला, वहीं दूसरी ओर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी संदीप खिरवार का कद भी बढ़ा है। आईपीएस संदीप खिरवार को सीआरपीएफ (CRPF) में अतिरिक्त महानिदेशक (ADG) के पद से पदोन्नत कर स्पेशल डायरेक्टर जनरल (Special DG) नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: नारनौल बाबा रामेश्वरदास मंदिर से प्राचीन आदमकद प्रतिमा गायब, श्रद्धालुओं को बाहर निकालकर बंद किए गेट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।