Breaking News
Samantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डालाSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीAteli Mandi News: अटेली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी भावभीनी श्रद्धांजलिRajound Stray Dog Attack: राजौंद में आदमखोर आवारा कुत्तों का भयानक आतंक, बाड़े में बंधी 4 बछड़ियों को नोंच-नोंचकर मार डाला

Haryana School: हरियाणा के स्कूलों में पारंपरिक टाई पर लग सकती है रोक, बाल अधिकार आयोग की नई एडवाइजरी

Haryana School: हरियाणा के स्कूलों में पारंपरिक टाई पर लग सकती है रोक, बाल अधिकार आयोग की नई एडवाइजरी

हरियाणा के सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को निर्देश, हादसों से बचने के लिए बदलें बच्चों का ड्रेस कोड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana School: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को सर्वो’च प्राथमिकता देते हुए राज्य के सभी सरकारी और निजी स्कूलों के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की है। आयोग ने स्कूलों में पारंपरिक गांठ वाली टाई (नॉटेड टाई) के इस्तेमाल पर रोक लगाने की सिफारिश करते हुए उसकी जगह क्लिप-ऑन या वेल्क्रो टाई अपनाने का सुझाव दिया है।

आयोग का मानना है कि यह बदलाव बच्चों को संभावित दुर्घटनाओं से बचाने की दिशा में अहम कदम साबित होगा। आयोग के अनुसार, पारंपरिक टाई कई बार बच्चों के लिए खतरा बन जाती है। स्कूल परिसर में खेलते समय, सीढिय़ां चढ़ते-उतरते, बस में सफर करते या अन्य गतिविधियों के दौरान टाई किसी वस्तु, दरवाजे, रेलिंग या मशीनरी में फंस सकती है। ऐसी स्थिति में ब’चे के गले पर दबाव पडऩे से गंभीर हादसा होने की आशंका रहती है। इन संभावित जोखिमों को देखते हुए आयोग ने सुरक्षित विकल्प अपनाने की सलाह दी है।

विज्ञापन

एडवाइजरी में कहा गया है कि स्कूलों में क्लिप-ऑन या वेल्क्रो टाई का उपयोग कराया जाए। इस तरह की टाई खिंचाव या दबाव पडऩे पर तुरंत अलग हो जाती है, जिससे बच्चों के गले पर जोर नहीं पड़ता और दुर्घटना का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। आयोग ने इसे बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से अधिक उपयुक्त विकल्प बताया है।

आयोग ने शिक्षा विभाग से इस संबंध में सभी सरकारी और निजी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। साथ ही स्कूल प्रबंधन समितियों से ड्रेस कोड में आवश्यक संशोधन कर नई व्यवस्था लागू करने को कहा गया है। आयोग ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे ब’चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस बदलाव का सहयोग करें।

आयोग का कहना है कि ब’चों के लिए सुरक्षित और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सभी की जिम्मेदारी है। ड्रेस से जुड़ा यह छोटा-सा बदलाव भविष्य में होने वाली गंभीर दुर्घटनाओं को रोकने में मददगार साबित हो सकता है। आयोग ने उम्मीद जताई है कि सभी स्कूल इस एडवाइजरी का पालन करते हुए ब’चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम शीघ्र उठाएंगे। इससे स्कूलों में सुरक्षा मानकों को और मजबूत किया जा सकेगा तथा विद्यार्थियों के लिए अधिक सुरक्षित माहौल सुनिश्चित होगा।

यह भी पढ़ें– Mahendragarh News: गर्मी में कंबल और सर्दी में बर्फ की सिल्ली! महेंद्रगढ़ के संतलाल के दावे ने सबको चौंकाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हरियाणा की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।