Breaking News
Yamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोYamunanagar News: यमुनानगर में भिखारी बनकर आए शातिर ने महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर लूटीं सोने की बालियांSonipat News: सोनीपत में दिल दहला देने वाला कांड, जेबीटी टीचर की पत्नी ने 3 बच्चों की हत्या के बाद की खुदकुशीAmbala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियो

Himachal Pradesh: भारी बारिश के बीच सिरमौर में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

Himachal Pradesh: भारी बारिश के बीच सिरमौर में सभी शैक्षणिक संस्थान बंद

हिमाचल प्रदेश में लगातार मूसलाधार बारिश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Himachal Pradesh: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में शुक्रवार को सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उपायुक्त (डीसी) प्रियंका वर्मा द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, ‘‘लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर आवागमन बाधित हो रहा है, भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है और विशेष रूप से ग्रामीण एवं पहाड़ी इलाकों में जनजीवन प्रभावित हुआ है। ऐसे प्रतिकूल मौसम की स्थिति जिले भर में स्कूल आने-जाने वाले विद्यार्थियों के जीवन और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकती है।’’

जिले के पांवटा उपमंडल में बृहस्पतिवार देर रात ही शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया गया था। इसके बाद शुक्रवार तड़के नाहन, संगड़ाह, पच्छाद और राजगढ़ उपमंडलों के उपमंडाधिकारियों (एसडीएम) ने भी अलग-अलग आदेश जारी कर दिए। मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। इसके मद्देनजर भूस्खलन, अचानक बाढ़ आने, पेड़ों के उखड़ने और सड़कों के अवरुद्ध होने जैसी घटनाएं हो सकती हैं, जिससे लोगों के जीवन और सार्वजनिक सुरक्षा पर गंभीर खतरा उत्पन्न होने की आशंका है। अधिकारियों ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना से बचने और विशेष रूप से स्कूली बच्चों के बहुमूल्य जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जनहित में एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन

आदेश में कहा गया है कि आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 30 की उपधारा (5) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए सिरमौर के उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष ने एहतियात के तौर पर 10 जुलाई को जिले के सभी सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थानों तथा आंगनवाड़ी केंद्रों को बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। हालांकि, आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी अपने-अपने संस्थानों में उपस्थित रहेंगे और उन्हें ड्यूटी से छूट नहीं दी गई है। भारी बारिश के कारण जिले में कई सड़कें भी अवरुद्ध हो गई हैं। बारिश का असर राज्य की राजधानी शिमला में भी देखने को मिला, जहां जनजीवन प्रभावित रहा। शहर के विकासनगर क्षेत्र में एक इमारत के सामने बनी दीवार ढह गई। दीवार गिरने से सड़क किनारे खड़े दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।

यह भी पढ़ें; चंडीगढ़ में बारिश के बीच पूरे पंजाब के में भारी बारिश का अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

सिरमौर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।