Himachali Dulhan Viral: सोशल मीडिया का मिजाज भी बड़ा अजीब है; यहां कौन सा मजाक कब गले की फांस बन जाए, कहना मुश्किल है। हिमाचल प्रदेश की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर पलक कपूर (@palakkapoor_25) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। अपनी फनी और लाइफस्टाइल रील्स के लिए जानी जाने वाली पलक ने इंस्टाग्राम पर एक हल्का-फुल्का वीडियो शेयर किया था, जो देखते ही देखते पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फैल गया और आखिरकार क्रिएटर को अपना अकाउंट ही हाइड करना पड़ गया।
क्या था ‘दुल्हन खोजो’ वीडियो का पूरा माजरा?
अपनी इस रील में पलक देश भर के सिंगल और शादी के लिए परेशान लड़कों को हिमाचल आने का न्योता देती नजर आईं। चुटीले अंदाज में उन्होंने कहा कि अगर शादी के लिए लड़कियां नहीं मिल रही हैं, तो एक बार हिमाचल आइए। उन्होंने शर्त रखी कि इसके लिए बस उन्हें फॉलो करना होगा और डायरेक्ट मैसेज (DM) करना होगा, बाकी का जिम्मा उनका है। साथ ही उन्होंने यह भी दावा ठोक दिया कि हिमाचली लड़कियां बेहद संस्कारी होती हैं।
40 लाख व्यूज और कमेंट्स में मजेदार रिएक्शन की बाढ़
‘दुल्हन’ शब्द सुनते ही मानों इंटरनेट पर हलचल मच गई। वीडियो वायरल होने के बाद इसे 40 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में नेटिजन्स ने जमकर ठहाके लगाए। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, “6 महीने हो गए मुझे हिमाचल में रहते, यह बहुत बड़ा स्कैम है।” वहीं एक अन्य यूजर ने क्रिएटर के दिमाग की तारीफ करते हुए लिखा, “फॉलोअर्स और रीच बढ़ाने का यह काफी अच्छा तरीका ढूंढा है बहन।”
मैसेजेस का लगा तांता, दबाव में आकर हाइड किया अकाउंट
भले ही यह वीडियो पूरी तरह से मनोरंजन और मजाक के उद्देश्य से बनाया गया था, लेकिन कई लोगों ने इसे सीरियसली ले लिया। वीडियो के वायरल होते ही पलक के इनबॉक्स में शादी के इच्छुक लड़कों के मैसेजेस का तांता लग गया। रोज आ रहे अनगिनत मैसेजेस और जरूरत से ज्यादा मिल रही अटेंशन को संभालना जब मुश्किल हो गया, तो पलक कपूर ने मजबूरी में अपना इंस्टाग्राम अकाउंट अस्थायी रूप से प्राइवेट (Hide) कर लिया।
यह भी पढ़ें– HR Manager Viral: रिजाइन करने से पहले 10 बार सोचें! सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दुबई की HR का यह अहम मैसेज

