Breaking News
पंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानपंचकूला स्कूल में मासूम पर हमले से भड़के पेरेंट्स, प्रिंसिपल के खिलाफ की नारेबाजी; मानवाधिकार आयोग अध्यक्ष पहुंचे स्कूलGold Extraction From Drains: बिहार के इस बाजार में नालियों की गाद से निकलता है सोना, राजस्थान-एमपी से आते हैं लोगAmbala Chandigarh Highway Accident: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर अनियंत्रित ट्राले का तांडव, चार कारों को मारी जोरदार टक्करKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमान

Hisar News: हिसार ट्रैफिक को लेकर बड़ा फैसला, लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक बनेगी सिक्स लेन सड़क, ₹30 करोड़ मंजूर

Hisar News: हिसार ट्रैफिक को लेकर बड़ा फैसला: लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क तक बनेगी सिक्स लेन सड़क, ₹30 करोड़ मंजूर

बीकानेर चौक पुल और रेड स्क्वेयर मार्केट अंडरपास का बदलेगा रूप, रेलवे तैयार करेगी 3D प्रेजेंटेशन

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Hisar News: हिसार शहर की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदलने और इसे आधुनिक व सुरक्षित बनाने की दिशा में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। शहर की सबसे महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक— लक्ष्मी बाई चौक से टाउन पार्क मार्ग को सिक्स लेन करने के रास्ते की सभी बाधाएं आखिरकार खत्म हो गई हैं।

इस रूट पर आने वाले तमाम सरकारी विभागों ने अपनी अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) दे दी है, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ₹3008.56 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति जारी कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, बजट मंजूर होने के बाद अब बहुत जल्द इस सड़क के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री की बैठक में बनी रणनीति, सावित्री जिंदल और डॉ. कमल गुप्ता ने दिए सुझाव

हिसार को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए सरकार द्वारा गठित विशेष समिति की पांचवीं बैठक में यह अहम जानकारी सामने आई। कमेटी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा की अगुवाई में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, हिसार की विधायक सावित्री जिंदल और महापौर प्रवीण पोपली भी मौजूद रहे।

इन जनप्रतिनिधियों ने शहर की भौगोलिक स्थिति को देखते हुए कई महत्वपूर्ण और व्यावहारिक सुझाव साझा किए। बैठक में बताया गया कि डाबड़ा चौक जंक्शन के कायाकल्प का टेंडर लगा दिया गया है, जिसे जल्द ही अलॉट कर ग्राउंड पर काम शुरू करा दिया जाएगा।

फुटओवर ब्रिज हटेगा, चौकों पर बनेंगे स्लिप रोड; धरातल पर उतरने लगीं योजनाएं

शहर के भीतर रेंगते ट्रैफिक की रफ्तार बढ़ाने के लिए लघु सचिवालय के सामने राजगढ़ रोड चौक के चारों तरफ स्लिप रोड बनाने की तैयारी है, जिसका टेंडर भी प्रक्रिया में है। इसी तरह, गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) के सिटी गेट से आगे नया चौक और स्लिप रोड बनाने का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

तुलसी चौक के पास आ रही रुकावटें भी दूर कर ली गई हैं और सुशीला भवन के पास स्थित गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साथ स्लिप रोड का निर्माण कार्य बाकायदा शुरू हो चुका है। इसके अलावा, बस अड्डे के सामने राहगीरों के लिए बने उस फुटओवर ब्रिज को भी जल्द हटा दिया जाएगा जो ट्रैफिक में बाधा बन रहा था, क्योंकि इसे हटाने का टेंडर खुल चुका है।

रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास के लिए 3D प्रेजेंटेशन के निर्देश, साउदर्न बाईपास भी जुड़ेगा

बैठक में शहर के पुराने पुल (बीकानेर चौक से शुरू होने वाले) के पुनर्निर्माण और रेड स्क्वेयर मार्केट के लिए अंडरपास बनाने को लेकर रेलवे की तरफ से एक विस्तृत खाका पेश किया गया।

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अगली बैठक में इस पूरी परियोजना की एक ‘थ्रीडी प्रेजेंटेशन’ (3D Presentation) बनाकर लाएं ताकि काम में पूरी पारदर्शिता रहे। उधर, बालसमंद डिस्ट्रीब्यूटरी पर पुल बनाने और कैमरी रोड को साउदर्न बाईपास से जोड़ने वाली सड़क को चौड़ा करने का टेंडर भी जारी हो चुका है, जिससे वाहन चालकों को शहर के बाहरी हिस्सों में निकलने में आसानी होगी।

एंट्री पॉइंट्स पर बनेंगे फ्लाईओवर, अधिकारियों को समय सीमा में काम पूरा करने की चेतावनी

बैठक के दौरान जिंदल चौक और 9/11 चौक पर रोटरी (गोलचक्कर) बनाने, सिरसा रोड से सिविल अस्पताल तक के मार्ग को सिक्स लेन करने तथा बस अड्डे के पीछे से एसटीपी तक जाने वाले रास्ते को चौड़ा करने के काम की भी समीक्षा की गई।

मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को निर्देश दिए कि सिरसा और दिल्ली चुंगी की तरफ से हिसार में एंट्री करने वाले मार्गों पर फ्लाईओवर बनाने की कागजी कार्रवाई को जल्द अमलीजामा पहनाया जाए। उन्होंने साफ लहजे में अधिकारियों को चेतावनी दी कि सरकार हिसार को एक व्यवस्थित शहर बनाना चाहती है, इसलिए जिन परियोजनाओं के टेंडर हो चुके हैं, उनका निर्माण कार्य अगली बैठक से पहले हर हाल में जमीन पर दिखना चाहिए।

यह भी पढ़ें– Haryana News: हरियाणा में नदियों का रौद्र रूप, कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी उफान पर, इन 6 जिलों में अलर्ट

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

हिसार की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।