Italian Bahu Viral: इन दिनों सोशल मीडिया पर विदेशी बहुओं और भारतीय परिवारों के बीच के खूबसूरत तालमेल से जुड़े वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। इसी कड़ी में अब इटली की रहने वाली क्रिस्टी वर्गीज (Chrissy Varughese) का नाम भी जुड़ गया है। एक भारतीय परिवार में शादी रचाने के बाद क्रिस्टी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपने शुरुआती अनुभवों को बयां किया है।
क्रिस्टी का यह वीडियो इंटरनेट पर देखते ही देखते वायरल हो गया है। वीडियो में उन्होंने बहुत ही सहज और मजाकिया अंदाज में उन 3 बातों का जिक्र किया, जो एक इटैलियन बहू के रूप में उनके लिए बिल्कुल नई और हैरान कर देने वाली थीं।
प्लेट खाली होते ही और परोस देना: “यहाँ प्यार का मतलब खाना ही है”
क्रिस्टी(Italian Bahu) ने अपने पहले अनुभव का जिक्र करते हुए हंसते हुए बताया कि भारतीय परिवारों में कोई भी आपको भूखा नहीं रहने दे सकता। आप जैसे ही अपनी थाली खत्म करने वाले होते हैं, कोई न कोई बिना पूछे और खाना आपकी प्लेट में सरका देता है।
उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि अब जाकर उन्हें समझ आया है कि भारतीय घरों में “मेरा पेट भर गया है” जैसे वाक्यों की कोई अहमियत नहीं होती। यहाँ खाने के जरिए ही प्यार जताया जाता है और जबरदस्ती बार-बार खिलाना ही अपनों का तरीका है।
‘अतिथि देवो भव’: मेहमानों से नहीं कराया जाता कोई काम
दूसरा बड़ा सांस्कृतिक फर्क क्रिस्टी ने मेहमाननवाजी (होस्टिंग) के तरीके में देखा। क्रिस्टी(Italian Bahu) के मुताबिक, इटली में जब कोई मेहमान घर आता है, तो रसोई से लेकर टेबल सजाने तक सब मिलकर काम बांटते हैं।
इसके बिल्कुल विपरीत, भारतीय ससुराल में उन्होंने पाया कि मेहमानों को राजा-महाराजाओं की तरह सिर्फ आराम करने दिया जाता है। यहाँ ‘अतिथि देवो भव’ की परंपरा इतनी मजबूत है कि परिवार के लोग मेहमानों को हाथ तक नहीं लगाने देते और खुद सारे काम खुशी-खुशी निपटाते हैं।
बिना किसी बनावट के सीधी बात: “आईब्रो ठीक करवा लो”
तीसरा और सबसे दिलचस्प अनुभव परिवार के सदस्यों के अनफ़िल्टर्ड यानी सीधे स्वभाव को लेकर था। क्रिस्टी(Italian Bahu) ने बताया कि शुरुआत में जब सास या किसी अन्य रिश्तेदार ने उनसे कहा कि “तुम्हें अपनी आईब्रोज ठीक करवानी चाहिए” या “लहंगे के साथ यह ब्लाउज जम नहीं रहा”, तो वह थोड़ा असहज हो गई थीं। उन्हें लगा शायद वे लोग उनसे नाराज हैं।
लेकिन वक्त के साथ उन्हें समझ आया कि यह कोई बुराई या लड़ाई नहीं है, बल्कि अपनों के प्रति बिना किसी हिचकिचाहट के अपनी बात खुलकर रखने का भारतीय अंदाज है। इसमें कोई बनावट नहीं, बल्कि अपनापन होता है।
यह भी पढ़ें- /delhi-scooter-stunt-viral-video-delhi-police-action/
सोशल मीडिया पर मिल रहा लोगों का ढेर सारा प्यार – Italian Bahu Viral
क्रिस्टी(Italian Bahu) के इस प्यारे वीडियो पर नेटिजन्स दिल खोलकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में एक यूजर ने लिखा, “भरपेट खाना खिलाना ही हम भारतीयों की लव लैंग्वेज है।” वहीं एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “शुरुआत में भारतीय परिवारों की सीधी बातें किसी विदेशी को अजीब लग सकती हैं, लेकिन यही हमारी संस्कृति की मिठास और अपनापन है।”
क्रिस्टी का यह अंदाज भारतीय दर्शकों के दिलों को छू रहा है और लोग उनकी समझदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

