Breaking News
Karnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारी

Jaipur Road Accident: जयपुर में सड़क किनारे खड़े परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, पिता समेत तीन बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

Jaipur Road Accident: जयपुर में सड़क किनारे खड़े परिवार पर चढ़ा ट्रेलर, पिता समेत तीन बच्चों की मौत, महिला गंभीर घायल

जयपुर में सड़क किनारे खड़े परिवार पर चढ़ा ट्रेलर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jaipur Road Accident: राजस्थान की राजधानी जयपुर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाईपास स्थित कमला नेहरू नगर के पास तेज रफ्तार ट्रेलर सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहे परिवार पर चढ़ गया। हादसे में राजसमंद जिले के जैतपुरा निवासी चंद्रप्रकाश और उनके तीन बेटों रमेश (11), रतन (10) और दीपक (8) की मौत हो गई। हादसे में चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी गंभीर रूप से घायल हुई हैं और उनका एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बागरी समाज से संबंध रखने वाला यह परिवार जयपुर के वैशाली नगर क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर झाड़ू बनाकर बेचने का काम करता था। मंगलवार सुबह पूरा परिवार अपने गांव जाने के लिए सड़क किनारे बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रेलर अचानक नियंत्रण खो बैठा और सड़क की रेलिंग तोड़ते हुए फुटपाथ तक पहुंच गया। ट्रेलर सीधे परिवार के ऊपर चढ़ गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन

चार लोगों की मौत, महिला की हालत गंभीर
हादसे में तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल चंद्रप्रकाश और उनकी पत्नी कैलाशी को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चंद्रप्रकाश ने भी दम तोड़ दिया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार कैलाशी का इलाज एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में जारी है और उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

चालक और खलासी मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के तुरंत बाद ट्रेलर चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर श्याम नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को सड़क किनारे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया ताकि यातायात सामान्य हो सके।

श्याम नगर थाना पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार ट्रेलर चालक तथा खलासी की तलाश की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि हादसे के समय ट्रेलर की रफ्तार कितनी थी और दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई।

यह भी पढ़ें; जयपुर के एफटीआई कार्यालय में छत गिरने से 11 मजदूर घायल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जयपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।