Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Jalalabad schools bomb threat : जलालाबाद में 4 निजी स्कूलों को बद से उड़ाने की धमकी से प्रशासन अलर्ट

Jalalabad schools bomb threat : जलालाबाद में 4 निजी स्कूलों को बद से उड़ाने की धमकी से प्रशासन अलर्ट

जलालाबाद में 4 निजी स्कूलों को बद से उड़ाने की धमकी से प्रशासन अलर्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Jalalabad schools bomb threat :  पंजाब के जलालाबाद से इस वक्त की एक बेहद खौफनाक और बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां के चार प्रतिष्ठित निजी स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। आज सुबह-सुबह ईमेल के जरिए मिली इस धमकी के बाद जहां स्कूल प्रबंधकों के हाथ-पांव फूल गए, वहीं खबर फैलते ही अभिभावकों में भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासन ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तुरंत पूरे शहर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है।

इन प्रमुख स्कूलों को मिली धमकी

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिन शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई है, उनमें शहर के जाने-माने डीएवी पब्लिक स्कूल (DAV Public School), संत कबीर गुरुकुल (Sant Kabir Gurukul) और एकमे पब्लिक स्कूल (Akme Public School) मुख्य रूप से शामिल हैं।

विज्ञापन

इन सभी स्कूलों के आधिकारिक ईमेल आईडी पर अज्ञात असामाजिक तत्वों की ओर से संदेश भेजा गया, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की सीधी धमकी दी गई थी। जैसे ही सुबह कर्मचारियों ने ईमेल देखा, तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों को दी गई।

एहतियातन शहर के सभी निजी स्कूल कराए गए बंद

धमकी भरे ईमेल की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस प्रशासन, बम निरोधक दस्ता और स्वैट टीम तुरंत हरकत में आ गई। सुरक्षा के मद्देनजर और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए प्रशासन ने त्वरित फैसला लिया और जलालाबाद शहर के सभी निजी स्कूलों को तुरंत प्रभाव से बंद करवा दिया। जिन स्कूलों में बच्चे पहुंच चुके थे, वहां तुरंत छुट्टी कर दी गई और परिजनों को बुलाकर बच्चों को सुरक्षित उनके घर भिजवाया गया।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटीं

घटना की सूचना के बाद पुलिस की विशेष टीमों ने संबंधित स्कूलों को अपने कब्जे में लेकर गहन सर्च अभियान शुरू कर दिया है। स्निफर डॉग्स और बम निरोधक दस्ते की मदद से स्कूल परिसरों के कोने-कोने की तलाशी ली जा रही है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और घबराने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही साइबर सेल की टीम उस ईमेल के आईपी एड्रेस (IP Address) को ट्रेस करने में जुट गई है, जहां से यह धमकी भरा संदेश भेजा गया था। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस हरकत के पीछे मौजूद शरारती तत्वों की पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाएगा।

Patiala PSPCL JE Suspend : CM Bhagwant Mann की पोस्ट पर कमेंट करने वाला जेई सस्पेंड, कर्मचारियों ने सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फाजिल्का की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।