Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: बोलेरो कैंपर ने तीन श्रद्धालुओं को कुचला, तीनों की मौत; 50-50 लाख मुआवजे की मांग पर धरना

जोधपुर में दर्दनाक हादसा: बोलेरो कैंपर ने तीन श्रद्धालुओं को कुचला, तीनों की मौत; 50-50 लाख मुआवजे की मांग पर धरना

जोधपुर में दर्दनाक हादसा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Jodhpur Road Accident: जोधपुर जिले के शेरगढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार रात रामदेवरा जा रहे तीन पैदल श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई। शेरगढ़ से फलोदी जाने वाले मेगा हाईवे पर भूंगरा के पास करीब रात 11:30 बजे तेज रफ्तार बोलेरो कैंपर ने तीनों को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि नरेश (25), अंबाराम (29) और भानाराम (25) की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, तीनों तेना-नाथासर गांव के रहने वाले थे। नरेश, अंबाराम का भतीजा था, जबकि भानाराम उनका पड़ोसी था। तीनों मजदूरी करते थे और रामदेवरा दर्शन के लिए पैदल निकले थे।

विज्ञापन

रात 10 बजे पांचों श्रद्धालु घर से निकले थे

शेरगढ़ थाना अधिकारी खेताराम सियोल ने बताया कि पांच श्रद्धालु गुरुवार रात करीब 10 बजे तेना-नाथासर गांव से पैदल रामदेवरा के लिए रवाना हुए थे। घर से करीब 10 किलोमीटर दूर पहुंचने के बाद वे मेगा हाईवे पर आए, जहां बेकाबू बोलेरो कैंपर ने तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे की सूचना मिलते ही ASI रूगाराम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय निवासी बिशन सिंह तीनों को शेरगढ़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

50 फीट पीछे चल रहे थे दो साथी, बच गई जान

हादसे के समय पांचों श्रद्धालु एक साथ चल रहे थे, लेकिन उनके बीच कुछ दूरी थी। नरपत राम ने बताया कि वह और उदाराम मृतकों से करीब 50 फीट पीछे चल रहे थे। इसी वजह से बोलेरो की चपेट में आने से दोनों बच गए। नरपत राम के मुताबिक, बोलेरो कैंपर ने आगे चल रहे तीनों युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में नरेश, अंबाराम और भानाराम की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

तीनों शव शेरगढ़ हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाए गए हैं। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने शव लेने से इनकार कर दिया और शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे शेरगढ़ थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने SDM विक्रांत शर्मा को अपनी मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने तीनों मृतकों के परिवारों को 50-50 लाख रुपये का मुआवजा देने और प्रत्येक परिवार के एक सदस्य को संविदा पर नौकरी देने की मांग रखी है।

ड्राइवर हिरासत में, बोलेरो जब्त

पुलिस ने हादसे के बाद बोलेरो कैंपर के ड्राइवर को डिटेन कर लिया है और वाहन जब्त कर लिया गया है। थाना अधिकारी खेताराम सियोल के अनुसार, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। इस हादसे ने रामदेवरा जाने वाले पैदल श्रद्धालुओं की सड़क सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। हाईवे पर पैदल चलने वाले यात्रियों के लिए तेज रफ्तार वाहनों से बचाव और सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था हादसों के जोखिम को कम करने में अहम हो सकती है।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

जोधपुर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।