Breaking News
Kaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ताएक्स-अग्निवीरों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, उम्र में 5 साल तक की छूटAteli Mandi News: अटेली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामलाKaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्जदिल्ली-NCR प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी, CJI सूर्यकांत बोले- अमीरों की गाड़ियों पर भी ध्यान देंHaryana DA Hike News: हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, 3% बढ़ा महंगाई भत्ताएक्स-अग्निवीरों के लिए चंडीगढ़ प्रशासन का बड़ा फैसला, उम्र में 5 साल तक की छूटAteli Mandi News: अटेली थाना क्षेत्र से 18 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Kaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्ज

Kaithal Land Dispute Case: कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्ज

कैथल के सीवन में दबंगों की दबंगई! महिला से छेड़खानी और जातिसूचक शब्द कहने पर 4 पर केस दर्ज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal Land Dispute Case: कैथल जिले के सीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले एक गांव में कृषि भूमि की रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया है। जमीन के टुकड़े को लेकर चले आ रहे विवाद के बीच दबंगों ने न केवल पीड़ित परिवार के घर में घुसकर जानलेवा हमला बोला, बल्कि बीच-बचाव करने आई महिला के साथ सरेआम छेड़खानी करते हुए उसके कपड़े फाड़ डाले। पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने नीयत खराब कर उसे गलत तरीके से छुआ और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। मामले की भनक लगते ही इलाके में तनाव का माहौल है, जिसके बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।

1 नवंबर को भी हुआ था विवाद, कल अचानक घर में घुसे हथियारबंद दबंग

विज्ञापन

पुलिस को सौंपी गई शिकायत में पीड़िता ने अपनी दर्दभरी आपबीती सुनाते हुए बताया कि गांव के ही कुछ लोगों के साथ उनकी कृषि भूमि को लेकर काफी समय से खींचतान चल रही है। इसी रंजिश के चलते बीती 1 नवंबर को भी दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और झगड़ा हुआ था। आरोप है कि कल तरसेम, मालक सिंह, परविंदर, रविंदर और उनके साथ आए अन्य लोग जबरन उनके घर में घुस आए। घर में दाखिल होते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया।

“पहले भी सही ज़िल्लत, अब नहीं रहेंगे चुप”, सीवन थाना पुलिस ने दर्ज किया केस

पीड़िता का कहना है कि जब उसने परिजनों को बचाने का प्रयास किया, तो आरोपियों ने उसकी मर्यादा तार-तार करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और मारपीट की। पीड़िता ने खुलासा किया कि आरोपी पहले भी उसके साथ बदसलूकी कर चुके थे, लेकिन गांव में आपसी भाइचारे और सामाजिक लोक-लाज के डर से वे हर बार चुप रह जाते थे। हालांकि, बार-बार दुस्साहस बढ़ने के बाद अब पीड़ित परिवार ने न्याय के लिए पुलिस का दरवाजा खटखटाया है। सीवन थाना की जांच अधिकारी धनपति ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर मारपीट, छेड़छाड़ और एससी-एसटी एक्ट (जातिसूचक शब्द) समेत संबंधित धाराओं के तहत चार नामजद व अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

ये भी पढ़े-  हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी पक्का नहीं होंगे हरियाणा के गेस्ट टीचर, सरकार ने जारी किया स्पीकिंग ऑर्डर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।