Breaking News
ग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकारग्रीक रेस्तरां में पहली मुलाकात, फिर प्यार; सोनिया गांधी ने साझा की राजीव की यादें, X पर किया पहला पोस्टAmbala Police action: अंबाला की डेहा कॉलोनी में पुलिस का बड़ा एक्शन, 52 दोपहिया वाहन इंपाउंड, 4 निकले चोरी केAteli Mandi News: अटेली के सलीमपुर गांव में 26वां विशाल रक्तदान शिविर आयोजित, युवाओं ने उत्साह के साथ किया 30 यूनिट रक्तदानAryan murder case Karnal: करनाल मर्डर मिस्ट्री सीआईए-1 के हत्थे चढ़ा आर्यन हत्याकांड का एक और आरोपीDhanteras gold shopping guide: धनतेरस पर खरीदने जा रहे हैं गोल्ड और डायमंड? खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, वरना ठगी का हो सकते हैं शिकार

Kaithal News: कैथल में ऐतिहासिक फैसला, साधु की हत्या के आरोपी महंत दूजपुरी का ‘गांव निकाला’, महेश पुरी बने नए महंत

Kaithal News: कैथल में ऐतिहासिक फैसला, साधु की हत्या के आरोपी महंत दूजपुरी का 'गांव निकाला', महेश पुरी बने नए महंत

कैथल में ऐतिहासिक फैसला, साधु की हत्या के आरोपी महंत दूजपुरी का ‘गांव निकाला’

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले से सटे गांव बाबा लदाना स्थित प्रसिद्ध बाबा राजपुरी डेरे में हुए सनसनीखेज हत्या कांड के बाद ग्रामीण और साधु समाज बेहद सख्त मूड में नजर आ रहा है। डेरे में साधु शिव शंकर पुरी की बेरहमी से की गई हत्या और मुख्य आरोपी महंत दूजपुरी की पुलिस गिरफ्तारी के बाद, सोमवार को ग्रामीणों ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। सर्वजातीय पंचायत बुलाकर आरोपी दूजपुरी का ‘गांव निकाला’ कर दिया गया है। प्रदेश के सामाजिक इतिहास में संभवतः यह पहला मौका है जब किसी हत्यारोपी महंत के गांव में दोबारा दाखिल होने पर ग्रामीणों ने सार्वजनिक तौर पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

बाबा महेश पुरी बने नए महंत, चादर पोशी की रस्म अदा

विज्ञापन

सोमवार को बाबा राजपुरी डेरे में सुबह से ही ग्रामीणों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया था। जिलेभर के प्रतिष्ठित डेरों और मंदिरों से पहुंचे साधु-संतों की मौजूदगी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार चादर पोशी की रस्म निभाई गई। गांव कमालपुर स्थित डेरे से लाए गए बाबा महेश पुरी को सर्वसम्मति से बाबा लदाना डेरे का नया महंत नियुक्त किया गया। गद्दी संभालने के बाद बड़ी संख्या में मौजूद ग्रामीणों ने पैर छूकर नए महंत से आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही डेरे की व्यवस्था को सुचारू चलाने और आय-व्यय के पारदर्शी हिसाब-किताब के लिए एक स्थानीय कमेटी गठित की गई है।

2004 में प्रयागराज से आया था आरोपी दूजपुरी

गांव के बुजुर्गों और प्रबुद्ध लोगों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से आया दूजपुरी साल 2004 में पहली बार इस डेरे में दाखिल हुआ था। उस समय डेरे की गद्दी महंत ओमपुरी के पास थी। दूजपुरी धीरे-धीरे महंत ओमपुरी का चेला बन गया। 2012 में महंत ओमपुरी के निधन के बाद ग्रामीणों ने विश्वास जताते हुए दूजपुरी को गद्दी की कमान सौंपी थी, लेकिन इस खूनी वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विश्राम गृह में मिला था क्षत-विक्षत शव, 5 गिरफ्तार

गौरतलब है कि बीते दिनों डेरे के विश्राम गृह में साधु शिव शंकर पुरी का शव बेहद बुरी हालत में मिला था। साधु के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे और उनके सिर के बाल उखाड़े गए थे। पुलिस तफ्तीश में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महज सिगरेट उठाने के मामूली विवाद में महंत दूजपुरी ने अपने साथियों के साथ मिलकर साधु की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सीआईए (CIA), एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ और सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी दूजपुरी समेत 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें– शाहाबाद-बराड़ा रोड पर दर्दनाक दुर्घटना, हवा चेक कर रहा था चालक, पीछे से घुसी बाइक, 63 वर्षीय सुदेश की जान गई

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।