Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शन

Kaithal News: कैथल में खाकी शर्मसार, नशे में धुत डायल 112 पुलिसकर्मियों ने मकान के गेट में ठोकी गाड़ी, भीतर मिली शराब की बोतल

Kaithal News: कैथल में खाकी शर्मसार, नशे में धुत डायल 112 पुलिसकर्मियों ने मकान के गेट में ठोकी गाड़ी, भीतर मिली शराब की बोतल

कैथल में खाकी शर्मसार, नशे में धुत डायल 112 पुलिसकर्मियों ने मकान के गेट में ठोकी गाड़ी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा के कैथल जिले के सीवन क्षेत्र से पुलिस महकमे को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। 24 अगस्त की रात आपातकालीन सेवा ‘डायल 112’ की एक तेज रफ्तार गाड़ी बेकाबू होकर एक रिहाइशी मकान के लोहे के गेट से जा टकराई। टक्कर का धमाका इतना तेज था कि आसपास के घरों से लोग दहशत में बाहर निकल आए।

जब स्थानीय निवासियों ने पास जाकर देखा तो गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी बुरी तरह नशे में धुत थे। इतना ही नहीं, आपातकालीन सेवा के वाहन के भीतर शराब की बोतल भी पड़ी हुई पाई गई। इसके बाद उग्र ग्रामीणों ने तीनों पुलिसकर्मियों को मौके पर ही घेर लिया और जमकर खरी-खोटे सुनाई।

विज्ञापन

“शराब पी है तो क्या हो गया” – पुलिसकर्मी का बेपरवाह रवैया कैमरे में कैद

घटना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक स्थानीय युवक जब गाड़ी चला रहे पुलिसकर्मी से सवाल करता है कि “क्या आपने शराब पी रखी है?”, तो खाकी वर्दीधारी बेपरवाही से जवाब देता है— “पी रखी है तो क्या हो गया, गलती हो गई।”

इस गैर-जिम्मेदाराना जवाब पर लोगों का गुस्सा भड़क उठा। निवासियों ने सवाल उठाया कि अगर रात के वक्त किसी नागरिक को आपातकालीन मदद की जरूरत पड़ जाती, तो नशे में धुत ये पुलिसकर्मी किसी की जान कैसे बचाते?

टायर फटने के बाद भी भागने की कोशिश, लोगों ने दबोचा

सीवन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराने वाले पीड़ित मकान मालिक कुलदीप सिंह चीमा ने बताया कि रात करीब 9 बजे डायल 112 की गाड़ी अत्यधिक तेज गति में आई और सीधे उनके घर के मुख्य द्वार में जा घुसी। भीषण टक्कर के कारण पुलिस की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह पिचक गया और उसका एक टायर फट गया।

हादसे के तुरंत बाद चालक ने फटे टायर के साथ ही गाड़ी को मौके से भगाने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद भीड़ ने घेराबंदी करके उन्हें रोक लिया। कुलदीप के मुताबिक गाड़ी में एसपीओ (SPO) जागीर सिंह, एसपीओ सुखविंद्र और ईएचसी (EHC) दीपक सवार थे।

सीवन थाना पुलिस ने कराया मेडिकल परीक्षण, रिपोर्ट का इंतजार

हंगामे की सूचना मिलते ही सीवन थाना प्रभारी (SHO) जयभगवान और एडिशनल एसएचओ रामपाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थिति को संभालते हुए तीनों आरोपी कर्मचारियों को अपनी पीसीआर (PCR) गाड़ी में बैठाया और तुरंत अस्पताल ले जाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़ित मकान मालिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों का ब्लड सैंपल लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आते ही उनके खिलाफ विभागीय व कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें–  रक्षाबंधन पर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान, रोडवेज बसों में महिलाओं को 36 घंटे मुफ्त सफर का तोहफा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।