Breaking News
Bhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडल

Kaithal News: कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी, ऑस्ट्रेलिया का झांसा दे भेजा थाईलैंड, डिपोर्ट हुआ युवक

Kaithal News: कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी, ऑस्ट्रेलिया का झांसा दे भेजा थाईलैंड, डिपोर्ट हुआ युवक

कैथल में विदेश भेजने के नाम पर 4 लाख की ठगी, ऑस्ट्रेलिया का झांसा दे भेजा थाईलैंड

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणा में युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वाले ‘कबूतरबाजों’ का जाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैथल जिले के गांव गुहणा में एक बार फिर डंकी और फर्जी वीजा के नाम पर धोखाधड़ी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। आरोपियों ने पीड़ित परिवार को झांसा दिया कि वे उनके बेटे को टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजेंगे और वहां पहुंचते ही उसे वर्क परमिट में बदलवा देंगे। लेकिन मोटी रकम वसूलने के बाद युवक को ऑस्ट्रेलिया की जगह थाईलैंड उतार दिया गया, जहां से उसे बदहवास हालत में भारत डिपोर्ट कर दिया गया।

21 लाख रुपये में तय हुआ था ऑस्ट्रेलिया का सौदा

विज्ञापन

सदर थाना कैथल में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, गांव गुहणा निवासी बलजीत सिंह ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु उच्च भविष्य के लिए विदेश जाना चाहता था। इसी दौरान उनका संपर्क पंजाब के मानसा निवासी हरमन और उसके चाचा से हुआ। आरोपियों ने दावा किया कि उनकी पहुंच काफी ऊपर तक है और वे हिमांशु को आसानी से ऑस्ट्रेलिया भिजवा देंगे। झांसे में आकर पीड़ित परिवार ने जुलाई 2024 में बेटे के शैक्षणिक दस्तावेज और पासपोर्ट आरोपियों को सौंप दिए। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग किश्तों में 21 लाख रुपये से अधिक ऐंठ लिए।

मुंबई में एक हफ्ता रखा, फिर थाईलैंड भेजकर करवाया डिपोर्ट

बलजीत सिंह के मुताबिक, आरोपी उनके बेटे को दिल्ली से मुंबई ले गए, जहां उसे एक हफ्ते तक होटल में रखा गया। मुंबई में ठहरने और खाने-पीने का पूरा खर्च भी हिमांशु से ही जबरन उठवाया गया। इसके बाद सितंबर 2024 में आरोपियों ने बड़ी चालाकी से उसे ऑस्ट्रेलिया के बजाय थाईलैंड की फ्लाइट में बैठा दिया। थाईलैंड एयरपोर्ट पर उतरते ही कागजात फर्जी पाए जाने के कारण स्थानीय अधिकारियों ने हिमांशु को तुरंत डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया।

बाकी पैसे मांगे तो मिली जान से मारने की धमकी

ठगी का अहसास होने पर जब परिजनों ने पंजाब जाकर आरोपियों पर दबाव बनाया, तो उन्होंने 21.5 लाख रुपये तो लौटा दिए, लेकिन बकाया 4 लाख 3 हजार रुपये दबा लिए। बाद में जब भी पीड़ित परिवार ने अपने बचे हुए पैसे और बेटा का पासपोर्ट वापस मांगा, तो आरोपियों ने रंगदारी दिखाते हुए हिमांशु को जान से मारने की धमकी दी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर थाना पुलिस के जांच अधिकारी प्रभात राविश ने बताया कि पीड़ित पिता की शिकायत के आधार पर मानसा (पंजाब) निवासी आरोपी हरमन और उसके चाचा के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की एक टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– कैथल में बेडरूम के नीचे चल रही थी कच्ची शराब की फैक्ट्री, बेड हटाते ही पुलिस के उड़े होश

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।