Breaking News
Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Ambala 1857 Martyrs Memorial: मेरठ से 10 घंटे पहले अंबाला में बजा था आजादी का बिगुल, जानिए इस ऐतिहासिक स्मारक की खास बातेंAmbala News: अंबाला में खूनी संघर्ष का सीसीटीवी वीडियो वायरल, दुकान के विवाद में गंडासे और हथौड़ों से ताबड़तोड़ हमलेTesla Cybercab Halloween viral: टेस्ला की ड्राइवरलेस कैब में घूमते दिखे कंकाल, अमेरिका की सड़कों पर वायरल हुआ हैरान करने वाला वीडियोBhiwani Crime: भिवानी के गांव आसलवास में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला, एक ही परिवार के 9 लोग घायलMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986

Kaithal News: कैथल में दुकान का ताला तोड़कर सामान फेंकने वाले गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार, जेल से मिला प्रोडक्शन वारंट

Kaithal News: कैथल में दुकान का ताला तोड़कर सामान फेंकने वाले गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार, जेल से मिला प्रोडक्शन वारंट

कैथल में दुकान का ताला तोड़कर सामान फेंकने वाले गिरोह के 2 बदमाश गिरफ्तार

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल जिले के कलायत कस्बे में कमजोर और असहाय लोगों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गांव पिंजूपुरा के रहने वाले सलीम खान और कलायत निवासी राकेश उर्फ राकू के रूप में हुई है। ये दोनों आरोपी इलाके में रंगदारी, धोखाधड़ी और जमीनों पर अवैध कब्जे करने वाले गिरोह से जुड़े हुए हैं।

2005 में खरीदी दुकान पर जमाना चाहते थे कब्जा

विज्ञापन

मामले का खुलासा कलायत के वार्ड नंबर 11 की रहने वाली चमेली देवी की शिकायत पर हुआ। महिला ने बताया कि रेलवे रोड पर शिक्षा भारती स्कूल के पास उसकी एक दुकान है, जिसे उसने साल 2005 में खरीदा था। इस दुकान की रजिस्ट्री, इंतकाल, प्रॉपर्टी आईडी और बिजली कनेक्शन सब चमेली देवी के नाम पर दर्ज है। पीड़िता ने दुकान में सामान रखकर अपना ताला लगाया हुआ था, लेकिन कब्जा करने की नीयत से बदमाशों की नजर इस कीमती संपत्ति पर पड़ गई।

जेल में बंद आरोपियों को लाया गया प्रोडक्शन वारंट पर

शिकायत के मुताबिक 19 जून 2026 को आरोपी प्रवीन शर्मा उर्फ डुली, सतबीर उर्फ सोनू रबारी, सलीम खान और राकू राणा ने षड्यंत्र रचकर दुकान का ताला तोड़ दिया। बदमाशों ने अंदर रखा सारा सामान सड़क पर फेंक दिया और दुकान पर अपना ताला जड़ दिया। कलायत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जब जांच आगे बढ़ाई, तो पता चला कि सलीम और राकेश हत्या के प्रयास के एक अन्य मुकदमे में पहले से ही जिला जेल में बंद हैं। इसके बाद पुलिस ने अदालत से उनका प्रोडक्शन वारंट हासिल कर उन्हें गिरफ्तार किया।

कमजोर लोगों को निशाना बनाता था गिरोह

कैथल पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि यह गिरोह इलाके में कमजोर और सीधे-सादे लोगों की संपत्तियों को निशाना बनाता था। अवैध कब्जा करने के अलावा यह गिरोह लोगों से जबरन वसूली और धोखाधड़ी की वारदातों को अंजाम देता था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की, जिसके बाद अदालत के आदेश पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गिरोह के बाकी सदस्यों की तलाश में छापेमारी जारी है।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में ट्यूशन बंक कर भाखड़ा नहर में नहाने गया 13 साल का छात्र डूबा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।