Breaking News
Mahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमानMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में साइबर ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड BSF कर्मचारी, खाते से निकाले गए ₹2,29,986Karnal youth dies Australia: ऑस्ट्रेलिया में करनाल के युवक की दर्दनाक मौत, ह्यूम हाईवे पर ट्रक हादसे में गई 24 साल के तुषार की जानNarnaul News: राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए महेंद्रगढ़ जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हुए रवानाKajal gold medal Nepal: नेपाल में सीकरी की बेटी काजल का कमाल, 100 और 200 मीटर रेस में जीते दो गोल्ड मेडलPunjab Weather Update: पंजाब में गुलाबी ठंड की दस्तक, बठिंडा 32.2°C के साथ सबसे गर्म, जानिए अपने शहर का तापमान

Kaithal News: स्विमिंग पूल के चेंजिंग रूम में लड़कियों का अश्लील वीडियो बना रहा था कर्मचारी, पॉक्सो में गिरफ्तार

Kaithal News: स्विमिंग पूल के चेंजिंग रूम में लड़कियों का अश्लील वीडियो बना रहा था कर्मचारी, पॉक्सो में गिरफ्तार

स्विमिंग पूल के चेंजिंग रूम में लड़कियों का अश्लील वीडियो बना रहा था कर्मचारी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल। शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाला एक गंभीर मामला कैथल जिले से सामने आया है, जहां एक नामी निजी स्कूल के चेंजिंग रूम से छात्राओं का अश्लील वीडियो बनाने की कोशिश की गई। गनीमत यह रही कि पीड़ित छात्राओं ने समय रहते आरोपी की इस घिनौनी करतूत को भांप लिया और तुरंत शोर मचा दिया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों और स्कूल स्टाफ ने आरोपी कर्मचारी को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया।

घटना के सामने आने के बाद स्कूल परिसर में काफी देर तक अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बना रहा। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

विज्ञापन

चेंजिंग रूम में छिपा बैठा था चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी

मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल परिसर स्थित स्वीमिंग पूल में अभ्यास के बाद जब छात्राएं कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम में गईं, तो उन्हें किसी की मौजूदगी का अहसास हुआ। जब छात्राओं ने ध्यान से देखा तो स्कूल का ही एक कर्मचारी मोबाइल से उनका चोरी-छिपे वीडियो बना रहा था। छात्राओं ने बिना डरे तुरंत इसकी सूचना स्कूल प्रबंधन और अपने परिजनों को दी।

परिजनों के मौके पर पहुंचते ही हंगामा खड़ा हो गया। आरोपी कर्मचारी, जिसकी पहचान कलायत निवासी गौरव के रूप में हुई है, वह स्कूल में चतुर्थ श्रेणी (फोर्थ क्लास) के पद पर तैनात था। परिजनों और स्टाफ ने उसे मौके पर ही घेरकर पकड़ लिया और बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

परिजनों का आक्रोश, पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में की FIR

घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में अभिभावक स्कूल पहुंच गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़ा ऐतराज जताया। परिजनों का कहना था कि अगर बच्चों के साथ स्कूल जैसी सुरक्षित जगह पर इस तरह की हरकत होगी, तो लड़कियां कहां सुरक्षित रहेंगी? उन्होंने आरोपी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

डीएसपी रमेश चंद्र ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली, तुरंत टीम को मौके पर भेजा गया। आरोपी गौरव को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट व अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

आरोपी का मोबाइल जब्त, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने आरोपी का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है और उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि क्या वह इससे पहले भी इस तरह के वीडियो बना चुका है या उन्हें कहीं शेयर तो नहीं किया गया।

डीएसपी ने स्पष्ट किया कि मामले की हर पहलू से गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य और सबूत सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगामी सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया है।

यह भी पढ़ें– पानीपत में समझौते के बाद घर लौटे परिवार पर खूनी हमला, गंडासी और लाठी-डंडों से घर में घुसकर पीटा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।