Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शन

Kaithal News: कैथल में सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पिहोवा चौक पर फूंका सरकार का पुतला, नप अध्यक्ष को दी सीधी चेतावनी

Kaithal News: कैथल में सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पिहोवा चौक पर फूंका सरकार का पुतला, नप अध्यक्ष को दी सीधी चेतावनी

कैथल में सफाई कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन, पिहोवा चौक पर फूंका सरकार का पुतला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल शहर में नगरपालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन अब और अधिक उग्र रूप धारण करता जा रहा है। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत कर्मचारियों ने मंगलवार को नप कार्यालय में एकजुट होकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जुलूस के रूप में पिहोवा चौक पहुंचकर सरकार का पुतला दहन किया और लघु सचिवालय जाकर जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

प्रदर्शन के दौरान सबसे ज्यादा तीखे तेवर महिला कर्मचारियों के देखने को मिले। नप अध्यक्ष और भाजपा नेताओं पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि यदि नप चेयरपर्सन या कोई भाजपा नेता नगर परिषद कार्यालय में आया, तो उनका स्वागत जूतों की माला से किया जाएगा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने चुनौती देते हुए कहा कि अगर कोई नेता या चेयरपर्सन कर्मचारियों की तरह एक दिन कचरा उठाकर दिखा दे, तो वे अपने वेतन से उन्हें दोगुना पैसा देने को तैयार हैं।

विज्ञापन

13 मई की वार्ता के बाद भी जारी नहीं हुआ परिपत्र, कर्मचारी बोले- ‘सरकार की नीयत में खोट’

आंदोलन की अगुवाई कर रहे संघ के राज्य मुख्य संगठन कर्ता, एसकेएस के जिला सचिव शिवचरण, सचिव विक्की टांक, श्याम लाल कल्याण और राम लाल ने बताया कि 13 मई को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा भवन में विभागीय मंत्री विपुल गोयल और मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव आर. के. खुल्लर के साथ राज्य कमेटी की करीब 6 घंटे लंबी मैराथन बैठक हुई थी।

कर्मचारी नेताओं का कहना है कि उस बैठक में मांगों पर सहमति जताते हुए 20 जून तक परिपत्र जारी करने का लिखित आश्वासन दिया गया था। लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक परिपत्र जारी नहीं किया। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने अपने 12 साल के शासनकाल में एक भी सफाई, सीवर या फायर कर्मचारी को पक्का नहीं किया है, जो उसकी दलित और मजदूर विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।

हड़ताल से नरक बनीं कैथल की सड़कें, अनिश्चितकालीन आंदोलन की आहट

कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से कैथल शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। शहर के व्यस्तम बाजारों, रिहायशी इलाकों और मुख्य चौराहों पर कचरे के बड़े-बड़े अंबार लग गए हैं। सड़ते कूड़े से उठती बदबू के कारण राहगीरों और दुकानदारों का जीना दुश्वार हो गया है। लोग मुंह पर रुमाल रखकर निकलने को मजबूर हैं।

कर्मचारी संघ ने दो टूक कहा है कि यदि सरकार ने वादाखिलाफी छोड़कर उनकी मांगों का परिपत्र तुरंत जारी नहीं किया, तो वे अपनी इस हड़ताल को अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदलने से पीछे नहीं हटेंगे।

यह भी पढ़ें–  पलवल में राशन कार्ड बनवाने आई महिला से सरपंच ने किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो वायरल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।