Breaking News
Ateli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शनAteli Mandi News: अटेली नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का तीसरा रोस्टर जारी, 26 से 31 अक्टूबर तक तय गांवों के किसान ला सकेंगे फसलIDFC फर्स्ट बैंक के 645 करोड़ के कथित घोटाले में ED की कार्रवाई, ज्वेलर्स पार्टनर चार दिन के रिमांड परRohtak XEN Suspended: हरियाणा बिजली हड़ताल के बाद बड़ा एक्शन, महम के XEN संजीत कुमार सस्पेंडNarnaul: जमालपुर मोहल्ले में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की बड़ी कार्रवाई, मैन लाइन से 100 से अधिक अवैध कनेक्शन हटाएRewari News: रेवाड़ी में आरटीआई कानून की अवहेलना पर राज्य सूचना आयोग का कड़ा एक्शन

Kaithal News: कैथल में नहर में डूबने से हुई युवक की मौत का मामला, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया साजिशन हत्या का आरोप

Kaithal News: कैथल में नहर में डूबने से हुई युवक की मौत का मामला, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया साजिशन हत्या का आरोप

कैथल में नहर में डूबने से हुई युवक की मौत का मामला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: कैथल जिले के सीवन थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मलिकपुर हेड पर 16 अगस्त को हुई एक युवक की संदिग्ध मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। पहले जिसे महज एक हादसा समझा जा रहा था, अब मृतक के परिजनों ने उसे सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या करार दिया है। परिजनों की तहरीर और बयानों के आधार पर पुलिस ने मृतक के तीन दोस्तों सहित सात लोगों के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन तेज कर दी है।

दोस्तों के साथ नहाने गया था 21 वर्षीय आकाश

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए मृतक के चाचा राजेश ने बताया कि उनका 21 वर्षीय भतीजा आकाश उर्फ जॉनी 16 अगस्त की शाम करीब 6 बजे अपने दोस्तों के साथ मलिकपुर हेड पर नहर में नहाने गया था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि आकाश नहर में डूब गया है। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से उसे पानी से बाहर निकालकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह पानी में डूबने से दम घुटना सामने आई थी, जिसके बाद बिसरा जांच के लिए भेजा गया था।

साजिश के तहत डुबोकर मारने का आरोप

हादसे के कुछ दिनों बाद परिजनों ने मामले की परतें खंगालते हुए सीवन थाना पुलिस से संपर्क साधा। चाचा राजेश का सीधा आरोप है कि उनके भतीजे को उसके साथ गए युवक किसी पुरानी रंजिश या साजिश के तहत ही नहर पर ले गए थे और नहाने के दौरान उसे पानी में डुबोकर मार डाला। परिजनों का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे चुप नहीं बैठेंगे। सोमवार को भी भारी संख्या में परिजन सीवन थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई।

नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज, जांच जारी

परिजनों की शिकायत के आधार पर सीवन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनमोल, वंश खट्टर और तनिष्क के अलावा 3 से 4 अज्ञात युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीवन थाना प्रभारी (SHO) जयभगवान ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है और विसरा रिपोर्ट के साथ-साथ घटनास्थल के आसपास की परिस्थितियों की भी समीक्षा की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– स्लोवाकिया में हरियाणा की तनु शर्मा ने लहराया परचम, अंडर-19 वर्ल्ड रेसलिंग में जीता सिल्वर मेडल

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।