Breaking News
Narnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठकNarnaul News: महेंद्रगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2019 के सड़क दुर्घटना मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तारPresident Droupadi Murmu Kurukshetra: कुरुक्षेत्र पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, मां भद्रकाली मंदिर में की पूजा, सीएम सैनी भी रहे मौजूदMahendragarh News: पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने इंस्पेक्टर हरिकिशन, एसआई कुलदीप सिंह और ईएसआई वीरेंद्र सिंह को दी विदाईRewari News: कुंड राजकीय विद्यालय के प्रवक्ता बलबीर सिंह 32 वर्ष की सेवा के बाद हुए सेवानिवृत्तNarnaul News: जननायक जनता पार्टी की महेंद्रगढ़ रैली को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान, नारनौल में हुई अहम बैठक

Kaithal News: कैथल के सिंगर फौजी कर्मवीर फिर विवादों में, कॉलेज इवेंट में 22 साल की बेटी के पास मिली पिस्तौल, वीडियो वायरल

Kaithal News: कैथल के सिंगर फौजी कर्मवीर फिर विवादों में, कॉलेज इवेंट में 22 साल की बेटी के पास मिली पिस्तौल, वीडियो वायरल

कैथल के सिंगर फौजी कर्मवीर फिर विवादों में, कॉलेज इवेंट में 22 साल की बेटी के पास मिली पिस्तौल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Kaithal News: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री के चर्चित गायक और कैथल जिला परिषद के वाइस चेयरमैन प्रतिनिधि फौजी कर्मवीर एक बार फिर गन कल्चर को बढ़ावा देने के आरोपों से घिर गए हैं। ताजा मामला एक कॉलेज के कार्यक्रम का है, जहां फौजी कर्मवीर अपने नए गाने के प्रमोशन के सिलसिले में पहुंचे थे। इस दौरान उनकी करीब 22 वर्षीय बेटी भी साथ मौजूद थी, जिसके पास लाइसेंसी पिस्तौल लटकती नजर आई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते ही तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने हथियारों के इस खुले नुमाइश पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

एक नहीं, तीन-तीन हथियार आए नजर

विज्ञापन

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कार्यक्रम में सिर्फ एक नहीं, बल्कि तीन-तीन हथियार मौजूद थे। एक पिस्तौल खुद गायक कर्मवीर के पास थी, दूसरा असलहा उनकी बेटी के पास नजर आया और तीसरा हथियार उनके साथ आए एक अन्य व्यक्ति के कंधे पर टंगा हुआ था। शिक्षण संस्थान जैसे संवेदनशील स्थान पर इस तरह खुलेआम हथियार लेकर पहुंचने और युवा बेटी के हाथों में पिस्तौल दिखने से सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं।

सफाई में बोले—लाइसेंस मेरा है, तो क्या हुआ?

इवेंट में हथियारों के इस प्रदर्शन पर जब मीडिया ने फौजी कर्मवीर से सवाल किया, तो उन्होंने बेहद बेफिक्र लहजे में जवाब दिया। कर्मवीर ने कहा कि हथियार का लाइसेंस उनके नाम पर है और साथ आई उनकी बेटी के पास भी उन्हीं का लाइसेंसी असलहा है। तीन-तीन हथियार साथ लेकर चलने के सवाल पर भी वे अपने पास वैध लाइसेंस होने की दुहाई देते रहे। हालांकि नियम स्पष्ट हैं कि लाइसेंसी हथियार केवल लाइसेंस धारक के निजी उपयोग और आत्मरक्षार्थ के लिए होता है, किसी अन्य व्यक्ति या परिजनों द्वारा उसे सार्वजनिक रूप से धारण करना गैरकानूनी है।

बैठक में भी पिस्तौल टांगकर पहुंचे थे कर्मवीर

फौजी कर्मवीर का विवादों से पुराना नाता रहा है। इससे पहले भी जिला परिषद की एक आधिकारिक बैठक में वे अपनी पिस्तौल टांगकर पहुंच गए थे, जिसका वीडियो वायरल होने पर जमकर हंगामा हुआ था। नियम मुताबिक प्रतिनिधि के तौर पर बैठक में शामिल होना भी कानूनन सही नहीं था, ऊपर से हथियारों के साथ प्रवेश ने प्रशासनिक अमले की मुस्तैदी पर बड़े सवाल खड़े किए थे। उस विवाद से सबक लेने के बजाय अब कॉलेज के मंच पर अपनी बेटी के साथ असलहा लहराने का मामला सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की निगाहें टिक गई हैं।

यह भी पढ़ें– कुरुक्षेत्र में ट्यूशन बंक कर भाखड़ा नहर में नहाने गया 13 साल का छात्र डूबा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

कैथल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।