Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kanina News: 31 जुलाई से शुरू होगी वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया, 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट

Kanina News: 31 जुलाई से शुरू होगी वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया, 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट

31 जुलाई से शुरू होगी वोटर लिस्ट में सुधार की प्रक्रिया, 3 अक्टूबर को आएगी फाइनल लिस्ट

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Kanina News: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों के तहत चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कनीना के उपमंडल अधिकारी (नागरिक) एवं निर्वाचक पंजीयन अधिकारी डॉ. जितेन्द्र सिंह ने उपमंडल के तमाम प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों और बूथ लेवल एजेंट (BLA-1) के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की।

लघु सचिवालय में आयोजित इस बैठक के दौरान एसडीएम ने 31 जुलाई को प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट (प्रारूप) मतदाता सूची के बाद शुरू होने वाली दावे और आपत्तियों की पूरी प्रक्रिया की रूपरेखा साझा की। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और सटीक वोटर लिस्ट लोकतंत्र की बुनियाद है, इसलिए इसमें किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अपात्र का नाम नहीं होना चाहिए। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बीएलए के जरिए अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

विज्ञापन

जानिए किस काम के लिए भरना होगा कौन-सा फॉर्म

बैठक में जानकारी देते हुए डॉ. जितेन्द्र सिंह ने बताया कि नागरिक 31 जुलाई से लेकर 30 अगस्त 2026 तक अपनी दावे व आपत्तियां दर्ज करवा सकते हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने प्रक्रिया को काफी सरल रखा है:

फॉर्म 6: जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या जिनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है, वे नया नाम जुड़वाने के लिए यह फॉर्म भरेंगे।

फॉर्म 7: किसी मृत व्यक्ति, दोहरी प्रविष्टि (डबल नाम) वाले या स्थानांतरित हो चुके नागरिक का नाम सूची से हटवाने के लिए यह फॉर्म जमा करना होगा।

फॉर्म 8: पते में बदलाव, नाम में वर्तनी की अशुद्धि या अन्य किसी भी प्रकार के सुधार के लिए फॉर्म 8 का उपयोग किया जाएगा।

एसडीएम ने राजनीतिक दलों को स्पष्ट रूप से आश्वस्त किया कि नियमानुसार पूरी जमीनी पड़ताल और सत्यापन के बिना किसी भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से नहीं काटा जाएगा।

28 सितंबर तक निस्तारण, 3 अक्टूबर को अंतिम प्रकाशन

समय-सीमा की जानकारी देते हुए एसडीएम ने बताया कि 30 अगस्त तक प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों, दावों और आपत्तियों का प्रशासनिक स्तर पर 28 सितंबर तक हर हाल में निस्तारण कर लिया जाएगा। इसके बाद सभी संशोधन पूरा करते हुए 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम (फाइनल) मतदाता सूची का आधिकारिक प्रकाशन होगा।

इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) की सुपरवाइजर पूजा खींची, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामकिशन, बसपा बीएलए रविंदर कुमार, जेजेपी बीएलए कृष्ण कुमार, कांग्रेस बीएलए सुमेर सिंह व आशुतोष, आम आदमी पार्टी के बीएलए ब्रह्मदत्त तथा इनेलो बीएलए कर्ण सिंह समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– Manohar Lal Meeting Shruti Choudhry: चंडीगढ़ में क्यों मिले मनोहर लाल और श्रुति चौधरी? जानिए तोशाम कनेक्शन की इनसाइड स्टोरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।