Breaking News
Karnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारीKarnal News: करनाल में ट्रक को साइड देते समय गहरी खाई में डूबी रेंज रोवर, ऐसे बची सरपंच प्रतिनिधि की जानज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का ‘पब्लिक महाभियोग’, मीरा कुमार ने संभाली मॉक संसद की कमानSamantha Ruth Prabhu Pregnancy: मदरहुड एंजॉय कर रहीं सामंथा रुथ प्रभु, प्रेग्नेंसी के आखिरी दिनों में भी फिटनेस से हैरान कर रहे फैंसFaridabad News: फरीदाबाद में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 16 प्रदूषण जांच केंद्र निलंबित, बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजलउत्तराखंड हेलीकॉप्टर हादसे में जान गंवाने वाले छह लोगों के शव निकालने के लिए अभियान जारी

Karnal Breaking News: करनाल में भीषण अग्निकांड, घरौंडा की दरवाजा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक

Karnal Breaking News

करनाल में घरौंडा की दरवाजा फैक्ट्री में लगी आग, लाखों की मशीनें जलकर खाक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal Breaking News: हरियाणा के करनाल जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा सामने आया। घरौंडा इलाके के अराईपूरा रोड पर स्थित लकड़ी के दरवाजे बनाने वाली एक फैक्ट्री में अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में भीषण आग लग गई। शटर बंद होने के बावजूद जब अंदर से धुएं का घना गुबार बाहर निकलने लगा, तो आसपास के दुकानदारों और राहगीरों में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना फैक्ट्री मालिक को दी और दमकल विभाग को फोन मिलाया।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फैक्ट्री का शटर तोड़कर आग पर काबू पाने की कोशिश की। लेकिन फैक्ट्री के अंदर भारी मात्रा में सूखी लकड़ी, थिनर और दरवाजे बनाने का कच्चा माल मौजूद होने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया।

विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट की आशंका, लाख कोशिशों के बाद भी राख हुई मशीनें – Karnal Breaking News

घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मियों ने काफी जद्दोजहद के बाद लपटों पर काबू पाया। शुरुआती अंदेशा जताया जा रहा है कि फैक्ट्री के भीतर बिजली के मुख्य तारों में हुए शॉर्ट सर्किट(Short circuit) की वजह से यह चिंगारी भड़की थी। आग इतनी तेज थी कि दमकल के पहुंचने से पहले ही अंदर रखी ज्यादातर कीमती मशीनें और तैयार दरवाजे स्वाहा हो चुके थे।

स्थानीय निवासी और पड़ोसी सतपाल राणा ने बताया, “हमने जैसे ही बंद दुकान से धुआं निकलते देखा, तुरंत फैक्ट्री मालिक को फोन किया। अगर थोड़ी देर और हो जाती तो आसपास की दुकानों को भी आग अपनी चपेट में ले लेती।” पड़ोसियों ने पीड़ित कारोबारी की कमर तोड़ देने वाले इस हादसे पर दुख जताते हुए राज्य सरकार से उचित मुआवजे की मांग की है।

5 से 7 लाख का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी – Karnal Breaking News

फैक्ट्री मालिक के मुताबिक, इस अग्निकांड में उन्हें तकरीबन 5 से 7 लाख रुपये का सीधा आर्थिक फटका लगा है। दरवाजे तैयार करने वाली मुख्य मशीनें, प्लाईवुड और कई ऑर्डर के तहत तैयार माल पूरी तरह जलकर कोयला बन गया है।

हालांकि, दमकल विभाग की समय पर की गई मशक्कत से आग को साथ लगती दूसरी इमारतों में फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस आग लगने के सटीक कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें– Brij Bhushan Acquitted: महिला पहलवान शोषण मामला, दिल्ली कोर्ट ने बृजभूषण शरण सिंह को किया बरी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।