Karnal News: यमुना किनारे चल रहा था अवैध शराब का खेल, 400 लीटर लाहन जब्त कर पुलिस ने बिगाड़ा प्लान
यमुना किनारे चल रहा था अवैध शराब का खेल, 400 लीटर लाहन जब्त कर पुलिस ने बिगाड़ा प्लान
Karnal News: करनाल जिले के इंद्री क्षेत्र (Indri News Today) में आबकारी और पुलिस महकमे की सख्ती के बावजूद शराब माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला चंद्राव गांव के पास यमुना नदी (Yamuna River Smuggling) के तटीय जंगल का है, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री (लाहन) बरामद की है। तस्कर नदी किनारे झाड़ियों के बीच छिपकर भट्टी सुलगाने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस की ऐन मौके पर हुई एंट्री से उनका खेल बिगड़ गया।
यूपी सप्लाई की थी तैयारी, मुखबिर ने समय रहते खोला राज
गश्त के दौरान गढ़ी बीरबल बस अड्डे पर मौजूद एसआई गुरजीत सिंह और उनकी टीम को मुखबिर से पक्की इत्तला मिली थी। सूचना थी कि चंद्राव गांव के कुछ युवक यमुना किनारे जंगलों में बड़े पैमाने पर कच्ची शराब (Illicit Liquor Haryana) तैयार कर रहे हैं। तस्करों का प्लान इस अवैध खेप को नदी के रास्ते उत्तर प्रदेश की सीमा में ले जाकर बेचने का था। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए चंद्राव क्षेत्र के तटीय इलाकों में घेराबंदी शुरू कर दी।
दो ड्रमों में सील मिला 400 लीटर लाहन, मौके पर बनाया गया गवाह
पुलिस जब जंगल के भीतर पहुंची तो झाड़ियों में छुपाकर रखे नीले और लाल रंग के दो बड़े प्लास्टिक ड्रम बरामद हुए। ड्रमों के ऊपर पड़े बोरों को हटाया गया तो उनमें 200-200 लीटर यानी कुल 400 लीटर कच्ची शराब का घोल (लाहन) मिला। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीण को मौके पर गवाह बनाते हुए बरामद लाहन को विधिवत (Lahan Seized Karnal) सील कर दिया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी घने जंगलों का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे।
अज्ञात तस्करों पर मामला दर्ज, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस
बिना किसी वैध लाइसेंस और परमिट के इतनी बड़ी मात्रा में लाहन रखने पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे एसआई गुरजीत सिंह का कहना है कि तस्करों की पहचान के प्रयास जारी हैं। (Karnal Police Action) जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर इस बात का पता लगाया जाएगा कि इस अवैध कारोबार के तार और कहां-कहां जुड़े हैं।
