Breaking News
Fatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकतFatehabad News: टोहाना अनाज मंडी में हंगामा, समय पर धान की खरीद न होने पर किसानों ने लगाया रोड जामचंडीगढ़ की पूर्व मेयर के पति और भांजे में सड़क पर झड़प: पिस्टल दिखाकर डराने का आरोप, गाली गलौज भी हुआNarnaul: संस्कृति संरक्षण पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक : सत्यव्रत शास्त्रीKurukshetra News: कुरुक्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा, ज्योतिसर के पास तेज रफ्तार कार ने बुलेट सवार को कुचला, मौतMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में आर्य महासम्मेलन का हुआ शुभारंभ, 100 कुंडीय महायज्ञ के साथ गूंजे वैदिक मंत्र, विधायक कंवर सिंह यादव ने की शिरकत

Narnaul: सेवा संकल्प सेतु शिविर में मौके पर ही बनीं पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशी

ddharm narain
Narnaul: सेवा संकल्प सेतु शिविर में मौके पर ही बनीं पेंशन, लाभार्थियों के चेहरों पर दिखी खुशी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Narnaul: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब लोगों को उनके द्वार पर ही मिल रहा है। सेवा संकल्प अभियान के तहत शनिवार को कनीना नगरपालिका कार्यालय और गांव भोजावास स्थित आईटीआई परिसर में सेवा संकल्प सेतु शिविर आयोजित किए गए। यहां अनेक लोगों के काम मौके पर ही निपटाए गए।
जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने शिविर में पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। शिविर में विभिन्न विभागों ने अपने-अपने स्टॉल लगाकर विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी दी और पात्र लोगों को उनका लाभ मौके पर ही उपलब्ध करवाया।
इस मौके पर समाज कल्याण विभाग की ओर से बड़ी संख्या में लोगों की पेंशन मौके पर ही बनाई गई।
राम निवास पुत्र देव करण गांव तलवाना, ओम प्रकाश पुत्र तेज राम गांव बवानिया, अजीत सिंह पुत्र हरफ़ूल सिंह गांव अगियार, मुकेश देवी पत्नी अजीत सिंह गांव अगियार, सूलोचना पत्नी राम सिंह तंवर खेड़ी, सुबे सिंह पुत्र महिपाल गांव भडफ, मामन चंद पुत्र कैलाशचंद्र गांव मोहनपुर, प्रकाश पुत्र रामेश्वर बाघोत व गौरव पुत्र शीशराम खरखड़ा बास, श्याम सुंदर पुत्र कृष्ण खरखड़ा बास, सरोज पत्नी राकेश व बबली पत्नी सोमपाल कनीना की पेंशन बनाई गई।
इस अवसर पर बीडीपीओ राजेश कुमार ने भी शिविर का निरीक्षण किया।

रविवार को यहां लगेंगे शिविर

विज्ञापन

अभियान के तहत 11 अक्तूबर, रविवार को कनीना नगरपालिका कार्यालय और खंड कनीना के तहत गांव धनौंदा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिविर लगेंगे। इसके अलावा अटेली मंडी नगरपालिका कार्यालय में भी नगरपालिका और खंड अटेली मंडी के शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने लोगों से अपील है कि वे शिविरों में पहुंचकर योजनाओं का लाभ उठाएं।

 

यह भी देखें    हरियाणा सरकार की बड़ी सौगात, भैंस खरीदने पर मिल रही 1.30 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद

विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।