Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Kejriwal’s letter to PM Modi: केजरीवाल ने शुद्ध और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराने के अनुरोध को लेकर PM को लिखा पत्र

Kejriwal's letter to PM Modi: केजरीवाल ने शुद्ध और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराने के अनुरोध को लेकर PM को लिखा पत्र

अरविंद केजरीवाल और पीएम मोदी की फोटो

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Kejriwal’s letter to PM Modi: आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल को लेकर लोगों की चिंताओं पर चर्चा के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात का समय मांगा, साथ ही अनुरोध किया कि पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और ई20 पेट्रोल दोनों विकल्प उपलब्ध कराए जाएं तथा इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल की कीमतें कम की जाएं। प्रधानमंत्री को लिखे पत्र में केजरीवाल ने कहा कि बैठक के दौरान वह ई20 पेट्रोल से जुड़े तकनीकी मुद्दों और इस विषय पर लोगों से मिली प्रतिक्रियाओं को प्रधानमंत्री के सामने रखना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि पेट्रोल पंपों पर ग्राहकों को यह विकल्प मिलना चाहिए कि वे शुद्ध पेट्रोल या ई20 पेट्रोल में से अपनी पसंद का ईंधन खरीद सकें।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर कोई व्यक्ति शुद्ध पेट्रोल लेना चाहता है तो उसे यह विकल्प मिलना चाहिए और जो लोग ई-20 पेट्रोल लेना चाहते हैं, उन्हें भी वह सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।’’ ‘आप’ प्रमुख ने कहा कि लोगों से बातचीत करने और ई20 पेट्रोल को लेकर उनकी चिंताओं को समझने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा है। केजरीवाल ने ई20 पेट्रोल की कीमतें कम करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल से सामान्य पेट्रोल की तुलना में माइलेज कम मिलता है, इसलिए इसकी कीमत कम होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी ने नागरिकों के लिए एक ऑनलाइन याचिका शुरू की है, जिसके माध्यम से लोग ई20 पेट्रोल के अपने अनुभव साझा कर सकते हैं। उन्होंने लोगों से माइलेज में कमी और अन्य समस्याओं से जुड़ी अपनी चिंताएं साझा करने की अपील की। केजरीवाल ने लोगों से बड़ी संख्या में इस याचिका पर हस्ताक्षर करने की अपील करते हुए कहा कि एकत्र की गई सभी प्रतिक्रियाएं प्रधानमंत्री के साथ होने वाली बैठक के दौरान उन्हें सौंपी जाएंगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी उन्हें जल्द ही मुलाकात का समय देंगे। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों से पेट्रोल पंपों और सर्विस स्टेशनों पर जाकर उपभोक्ताओं से बातचीत करने तथा अपने अनुभवों के वीडियो सोशल मीडिया मंच पर साझा करने की भी अपील की।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

दिल्ली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।